फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   because of beating of his Wife beating spend the night at police station

पत्नी की पिटाई करने पर थाने में गुजारनी पड़ी रात

Mon, 28 Dec 2015 03:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Mon, 28 Dec 2015 03:08 AM IST
विज्ञापन
because of beating of his Wife beating spend the night at police station

कासना कोतवाली क्षेत्र के एनआरआई सिटी में फोन पर किसी महिला से बात करने का विरोध करने पर आरोपी पति ने पत्नी की पिटाई कर डाली।

विज्ञापन


इससे नाराज महिला ने पुलिस से शिकायत कर पति को थाने की हवालात में बंद करा दिया। रात थाने में ही गुजरी। अगले दिन पुलिस ने आरोपी को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया, जहां उसके साले ने जमानत दिलाई।

पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार रात की महिला ने 100 नंबर पर डायल कर पुलिस को घर बुला लिया। महिला ने पति पर आरोप लगाया कि वह किसी दूसरी महिला से फोन पर बात करता है। इसका विरोध करने पर पत्नी की पिटाई कर दी।
विज्ञापन


पुलिस आरोपी को थाने लेकर आई। पति को रात थाने में ही गुजारनी पड़ी। बयान दर्ज कराने के लिए शनिवार सुबह पुलिस ने पति को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। जहां महिला के भाई ने जमानत राशि देकर आरोपी को बेल दिलवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कासना कोतवाली प्रभारी अनिल प्रताप ने बताया कि महिला की शिकायत पर पति को गिरफ्तार किया गया था। अगले दिन मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया  गया था। उसके साले ने बेल करा ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed