फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   beautification of road between old fort from metcalf house

Delhi: मेटकाफ हाउस से पुराना किला के बीच सड़क का होगा सौंदर्यीकरण, उपराज्यपाल के निर्देश पर योजना तैयार

Sun, 30 Apr 2023 09:03 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sun, 30 Apr 2023 09:03 AM IST
सार

क्षेत्र का निरीक्षण करने के बाद इस संबंध में उपराज्यपाल के निर्देश पर योजना तैयार की गई है। इसके तहत सार्वजनिक सुविधाएं, बेहतरीन लाइटिंग, पैदल चलने वालों की आसान आवाजाही, सड़क का चौड़ीकरण, पार्किंग, मूर्तियां और फव्वारे लगाए जाएंगे। 

विज्ञापन
beautification of road between old fort from metcalf house
वीके सक्सेना, उपराज्यपाल दिल्ली। - फोटो : social media

विस्तार

राजधानी में बेहतरीन सड़क, पार्किंग व सौंदर्यीकरण के अलावा पैदल चलने वालों की आवाजाही आसान करने के लिए कार्ययोजना तैयार की गई है। पहले चरण में चंदगीराम अखाड़े स्थित मेटकाफ हाउस से पुराना किला के बीच की सड़क का सौंदर्यीकरण होगा। 

विज्ञापन


क्षेत्र का निरीक्षण करने के बाद इस संबंध में उपराज्यपाल के निर्देश पर योजना तैयार की गई है। इसके तहत सार्वजनिक सुविधाएं, बेहतरीन लाइटिंग, पैदल चलने वालों की आसान आवाजाही, सड़क का चौड़ीकरण, पार्किंग, मूर्तियां और फव्वारे लगाए जाएंगे। 
विज्ञापन


उपराज्यपाल वीके सक्सेना का कहना है कि मेटकाफ हाउस और पुराना किला के बीच की सड़क महत्वपूर्ण खंड है। इसमें आईएसबीटी, निगम बोध घाट, सलीमगढ़ किला, समाधि परिसर, दरियागंज के पीछे का क्षेत्र, समता स्थल, जेएलएन मार्ग, दिल्ली गेट, आईटीओ और मथुरा रोड जैसे क्षेत्र शामिल हैं। इस रूट पर कई दर्शनीय स्थल भी हैं। उत्तरी दिल्ली को मध्य और दक्षिण दिल्ली से जोड़ने वाले मुख्य मार्गों में यह सड़क उपयोगी है। आईएसबीटी पर चढ़ने और उतरने वालों के अलावा पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल व जम्मू-कश्मीर के यात्रियों के लिए राजधानी में पहुंचने का महत्वपूर्ण मार्ग है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

योजना के तहत यह होगा
स्वच्छता, सफाई, यातायात प्रबंधन, प्रकाश व्यवस्था के साथ ही इस सड़क पर कम से कम 6 सार्वजनिक सुविधाएं, आईएसबीटी पर सड़क के दोनों किनारों पर शौचालय व जल एटीएम, बागवानी उद्देश्यों के लिए विकेंद्रीकृत एसटीपी और कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन के पास यू टर्न पर कैरिजवे का चौड़ीकरण, निगम बोध घाट पर बहुस्तरीय व अन्य पार्किंग और हनुमान मंदिर के आसपास के क्षेत्र का नवीनीकरण किया जाएगा।

सलीमगढ़ किले में फूड स्ट्रीट
योजना के तहत सलीमगढ़ किले में एक फूड स्ट्रीट लगाना है, ताकि किला देखने पहुंचने वाले यहां खानपान का लुत्फ भी उठा सके। इसी तरह यमुना तट स्थित कुदेसिया घाट पर एक हरित मनोरंजन परिसर विकसित किया जाएगा। 10 मीटर की दूरी पर सजावटी रोशनी और सभी क्रॉसिंग पर फव्वारों के साथ मूर्तियां स्थापित की जाएंगी। उपराज्यपाल ने अधिकारियों को शक्ति स्थल के सामने भूमि के विशाल पथ के लिए एक ठोस उपयोग और सौंदर्यीकरण योजना बनाने का निर्देश दिया है। पुराना किला झील में ज्वालामुखी प्रकार के फव्वारे लगाए जाएंगे। इसी तरह निश्चित अंतराल पर तीन फव्वारे भैरों मार्ग पर लगेंगे और भैरों मंदिर के आसपास के पूरे क्षेत्र का सौंदर्यीकरण किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed