{"_id":"f05251ee7f9b7db06a2b32397a19e61f","slug":"beating-murder-of-a-young-woman-who-works-at-the-pub-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पब में काम करने वाली युवती की पीट-पीट कर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पब में काम करने वाली युवती की पीट-पीट कर हत्या
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Wed, 24 Feb 2016 07:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चक्करपुर गांव में रहने वाली युवती की उसके दोस्तों ने पीट-पीट कर हत्या कर दी। कमरे में लाश मिलने के बाद सेक्टर 29 थाना पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
चक्करपुर के 80 नंबर प्लॉट पर बने मकान के चार नंबर कमरे में मंगलवार की रात को एक युवती की लाश मिली। सेक्टर 29 थाना पुलिस के अनुसार पुष्पा (25) पब में काम करती थी।
विज्ञापन
उसके दो दोस्त तासी व गब्बर हैं। जो उसके साथ 10 दिन से इस कमरे में रहने लगे थे। यह कमरा भवन मालिक तेजपाल ने डाढ़ावास गांव के रहने वाले विपिन व नितिश को किराये पर दिया है।
विज्ञापन
मकान मालिक की ओर से पुलिस को दी जानकारी के बाद सेक्टर 29 थाना पुलिस ने उसके बयान पर तासी व गब्बर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने कमरे में रहने वाले नितिश को हिरासत में लिया है। जिसका दूसरा भाई विपिन फरार है।
पुलिस युवती की पहचान करने में जुटी है। थाना प्रभारी अशोक कुमार के अनुसार युवती एमजी रोड के पब में काम करती थी। उसकी पहचान करने की कोशिश चल रही है।
अब तक की छानबीन में यह पता चला है कि उसकी पीट-पीट कर हत्या की गई है। पुष्पा इन दिनों बुखार से पीड़ित थी। मंगलवार को उसने शराब भी पी थी।
पुलिस ने कमरे में रहने वाले जिस युवक को हिरासत में लिया है, वह उस दौरान नशे में धुत था। उसके होश में आने के बाद मिली जानकारी के आधार पर पुलिस छानबीन कर रही है।