फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   beaten girls because of she stopped him to pissing in the gate of home

घर के बाहर पेशाब करने से रोका तो युवतियों समेत परिवार को पीटा

Fri, 27 Nov 2015 05:05 AM IST
Updated Fri, 27 Nov 2015 05:05 AM IST
विज्ञापन
beaten girls because of she stopped him to pissing in the gate of home

बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के कुचेसर रोड चौपला पर बुधवार रात घर के बाहर टॉयलेट करने से मना करने पर गंगा मेले से लौट रहे युवकों ने एक परिवार को बेरहमी से पीटा।

विज्ञापन


बचाव में आई युवतियों से भी मारपीट और अभद्रता की। शोर सुनकर पहुंचे आसपास के लोगों को देखकर आरोपी भाग गए। जानकारी के अनुसार कुचेसर रोड चौपला पर पप्पू अपने परिवार के साथ रहता है।

विज्ञापन


बुधवार रात करीब 10 बजे गंगा स्नान कर कुछ लोग लौट रहे थे। कुछ युवक पप्पू के मकान के पास पेशाब करने लगे।

पप्पू की दो पुत्रियों से भी मारपीट और अभद्रता की

beaten girls because of she stopped him to pissing in the gate of home

इसका पप्पू ने विरोध किया। तब कुछ युवक पप्पू के मकान में घुस गए और पप्पू व उसके भाईयों को लाठी-डंडों से जमकर पीटा। शोर सुनकर बचाव में आईं पप्पू की दो पुत्रियों से भी मारपीट और अभद्रता की।


मारपीट में पप्पू, हरीश, बबल और पप्पू की दो पुत्रियां घायल हो गई। शोर सुनकर आसपास के घरों के लोग बचाने को पहुंचे तो उन्हें देखकर आरोपी भाग गए।

लोगों ने घायल परिवार को पास के ही एक अस्पताल में भर्ती कराया है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। एसओ बाबूगढ़ विजय बहादुर सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed