{"_id":"feaeeb79c89f0f98f2d643c66678e034","slug":"beaten-by-bat-and-murder-found-empty-liquor-bottle-and-cup-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बल्ले से पीटकर हत्या, मिली शराब की खाली बोतल और कप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बल्ले से पीटकर हत्या, मिली शराब की खाली बोतल और कप
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Thu, 29 Oct 2015 03:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर- 49 थाना अंतर्गत सेक्टर-41 स्थित मकान नंबर ए-73 के केयरटेकर की हत्या कर दी गई। युवक के सिर पर बल्ले से वार कर हत्या को अंजाम दिया गया। पुलिस को मौके से वारदात में इस्तेमाल बैट के अलावा शराब की खाली बोतल और कई कप मिले हैं। मौके से युवक का मोबाइल गायब है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि मूल रूप से महोबा का रहने वाला अशोक (20) बतौर केयरटेकर रहता था। बुधवार सुबह उसकी मौसी ऊषा मिलने के आई थी। अंदर से बंद गेट को कई बार खटखटाने पर भी नहीं खुलने पर ऊषा ने सूचना अशोक के चाचा कल्लू को दी। आगाहपुर में रहने वाले कल्लू और अन्य लोगों ने दीवार फांदकर गेट खोला।
विज्ञापन
अंदर पहुंचने पर कमरे में खून से लथपथ अशोक का शव जमीन पर पड़ा मिला। पास ही शराब की एक खाली बोतल, कई कप आदि सामान मिला। अशोक जिस मकान में केयरटेकर रह रहा था उसमें महज दो ही कमरे हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि बैट से सिर पर वार कर हत्या की गई है। कपों का इस्तेमाल शराब पीने के लिए हुआ था। मोबाइल गायब है। प्रथम दृष्टया जांच में प्रतीत हो रहा है कि किसी जानने वाले ने वारदात को अंजाम दिया है। मृतक के चाचा की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।