{"_id":"97c0f6a9c48f932900c1df2a554d76ae","slug":"be-prepared-to-get-wet-in-the-ncr-in-three-days-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन में एनसीआर में भीगने को रहिए तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन में एनसीआर में भीगने को रहिए तैयार
ब्यूरो/ अमर उजाला, नोएडा
Updated Tue, 23 Jun 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली एनसीआर समेत उत्तर पश्चिम भारत में तीन दिन तक भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, अरब सागर में बना कम दबाव का क्षेत्र गुजरात पहुंच गया है।
विज्ञापन
इसका संपर्क पाकिस्तान से आ रहे पश्चिमी विक्षोभ से हो रहा है। मानसून पूर्वी उत्तर प्रदेश में दाखिल हो गया है। वहीं, उमस से परेशान शहरवासियों को मंगलवार शाम को तेज हवाओं और बारिश ने राहत दी।
विज्ञापन
मंगलवार को अधिकतम तापमान 39.8 और न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस रहा। दोपहर में उमस से लोग बेहाल रहे लेकिन शाम को तेज हवाओं और प्री मानसून बारिश ने राहत दी।
विज्ञापन
बारिश के बाद तापमान में करीब छह डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली एनसीआर में हो रही इस बारिश की वजह हरियाणा में बना हवा का कम दबाव का क्षेत्र है, जो दिल्ली की ओर रुख कर रहा है।
मौसम वैज्ञानिक डॉ. रंजीत सिंह ने बताया कि मानसून उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में पहुंच गया है। संभावना है कि दो से तीन दिन में उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली एनसीआर, उत्तर प्रदेश के अन्य हिस्सों और राजस्थान में प्रवेश कर जाएगा।
वहीं, 24 से 26 जून तक जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड. पंजाब, हरियाणा, दिल्ली एनसीआर, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश आदि क्षेत्रों में कहीं-कहीं पर भारी बारिश की संभावना है।