फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Be prepared to experience like cold Srinagar and Shimla

श्रीनगर और शिमला जैसी ठंड झेलने के लिए रहें तैयार

Tue, 15 Dec 2015 01:11 PM IST
Updated Tue, 15 Dec 2015 01:11 PM IST
विज्ञापन
Be prepared to experience like cold Srinagar and Shimla

भले ही दो दिन के लिए मगर दिल्ली एनसीआर के निवासी श्रीनगर और शिमला जैसी ठंड के लिए तैयार हो जाएं। सोमवार को श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

विज्ञापन


शिमला में भी इतना ही तापमान रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, दिसंबर अंत में दिल्ली एनसीआर का न्यूनतम तापमान दो डिग्री तक पहुंच सकता है।

दिल्ली में सबसे कम तापमान का रिकॉर्ड 1.1 डिग्री सेल्सियस रहा है। सोमवार को शहर में अधिकतम तापमान 20.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो कि औसत से करीब दो डिग्री कम था।
विज्ञापन

गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस रहा

Be prepared to experience like cold Srinagar and Shimla

न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो औसत से करीब दो डिग्री अधिक रहा। लोग ठंड से परेशान रहे। दिन में धूप खिली लेकिन सिहरन जारी रही। मौसम विभाग के मुताबिक गुड़गांव में न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।


गाजियाबाद के हिंडन में न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, एक पश्चिमी विक्षोभ 17 दिसंबर के आसपास जम्मू कश्मीर पर सक्रिय हो सकता है, जिसके कारण 17 और 18 दिसंबर को जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में कई स्थानों पर भारी बर्फबारी और बारिश के आसार हैं।

हालांकि जम्मू कश्मीर में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते इससे पहले भी में कहीं-कहीं पर बर्फबारी या बारिश जारी रहेगी।

दो डिग्री के आसपास पहुंच सकता है तापमान

Be prepared to experience like cold Srinagar and Shimla

मौसम वैज्ञानिक डॉ. रंजीत सिंह ने बताया कि पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ेगी। पश्चिमी राजस्थान, हरियाणा और चंडीगढ़ जोन में कहीं- कहीं पर शीत लहर शुरू हो गई है।

दिल्ली एनसीआर में दिसंबर में न्यूनतम तापमान का औसत 8.4 डिग्री सेल्सियस है। 14 और 15 दिसंबर को पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान में कहीं-कहीं पर शीत लहर चल सकती है।

कोहरा भी होगा। बीते वर्ष दिल्ली एनसीआर में 28 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। इस वर्ष भी दिसंबर अंत में न्यूनतम तापमान दो डिग्री के आसपास पहुंच सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed