फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Be prepared to be disturbed by gas shortage

गैस की किल्लत से परेशान होने को रहिए तैयार

Mon, 21 Jul 2014 12:56 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Mon, 21 Jul 2014 12:56 PM IST
विज्ञापन
Be prepared to be disturbed by gas shortage

कांवड़ यात्रा के मद्देनजर सोमवार से गैस की किल्लत शुरू हो जाएगी। एनएच 58 पर पड़ने वाली गैस एजेंसियां वैसे तो खुली रहेंगी, मगर सप्लाई नहीं हो पाएगी।

विज्ञापन


अब शिवरात्रि के बाद ही गैस की सप्लाई सुचारु हो पाएगी। सोमवार से अगले चार दिन तक एनएच 58 कांवड़ियों
विज्ञापन
के रंग में रंगा नजर आएगा। इस दौरान एनएच 58 के आसपास बसी कालोनियों में गैस की सप्लाई पांच दिन तक प्रभावित रहेगी।

वेस्टर्न यूपी एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर फेडरेशन के अध्यक्ष इरेश कुमार ने बताया कि एनएच 58 पर चार गैस एजेंसियां स्थित है। एक एजेंसी में औसतन 25 हजार ग्राहक पंजीकृत हैं। ऐसे में करीब एक लाख ग्राहक प्रभावित होंगे। गैस एजेंसियां खुली रहेंगी, लेकिन गैस प्लांट से सप्लाई नहीं हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रूट डायवर्जन के कारण बड़े वाहन एजेंसियों तक नहीं पहुंच पाएंगे। इससे गैस का बैकलॉग भी बढ़ेगा। शिवरात्रि के बाद सप्लाई नियमित हो जाएगी, मगर बैकलॉग खत्म होने में सप्ताह भर लग जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed