फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   covid19india Be positive says corona warriors  

#LadengeCoronaSe : हौआ न बनाएं, ‘पॉजिटिव’ रहें...हो जाएंगे ‘निगेटिव’

Fri, 17 Apr 2020 06:23 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 17 Apr 2020 06:23 AM IST
विज्ञापन
covid19india Be positive says corona warriors  
मुरादाबाद की घटना का चिकित्सकों ने कुछ इस तरह से विरोध किया... - फोटो : अमर उजाला

कोरोना को हरा चुके  ज्यादातर विजेताओं का यही मानना है कि ठीक होने के लिए डॉक्टरों की हर बात मानने के साथ खुद की हिम्मत सबसे जरूरी है। अगर हम बीमारी को अपने ऊपर हावी नहीं होने देंगे तो यह कुछ नहीं बिगाड़ पाएगी। गुरुग्राम के एक युवक ने ठीक होने के बाद कहा कि सबसे जरूरी है धैर्य। अगर हम सकारात्मक रहेंगे तो कोरोना जरूर हारेगा। कुछ ने पौष्टिक आहार लेने के साथ ही साथ मनोरंजन करते रहने को भी अपनी जीत की वजह बताया। उनकी सलाह है कि यह कभी न सोचें कि कोई खतरनाक बीमार है।

विज्ञापन

डॉक्टरों पर था भरोसा तभी मिली बीमारी को हराने में कामयाबी

केजीएमयू से डिस्चार्ज होने वाले जावेद का कहना है कि वह अपनी मां का इलाज करवा रहा था। सभी डॉक्टर तौसीफ के यहां रुके हुए थे। वार्ड में ड्यूटी के दौरान डॉक्टर तौसीफ संक्रमित हो गए लेकिन उन्हें पता नहीं चला। उनके क्लोज कांटैक्ट में आने की वजह से वह खुद और उसकी बहन और बहनोई भी चपेट में आ गए। एक साथ परिवार के 4 लोगों के पॉजिटिव होने से तनाव बढ़ गया था लेकिन डॉक्टर तौसीफ और उनके साथियों ने लगातार हौसला बढ़ाया। केजीएमयू के वरिष्ठ डॉक्टरों ने भी भरोसा दिया कि जिस तरह से डॉक्टर का इलाज किया जा रहा है उसी तरह से उनकी भी देखरेख हो रही है। ऐसे में चिंता जैसी कोई बात नहीं है। सभी के सहयोग से अब पूरी तरह से ठीक हो गया हूं उम्मीद है कि अन्य लोग भी ठीक हो जाएंगे। इसे एक बार फिर पूरे परिवार की खुशहाली लौट आएगी। जावेद का कहना है कि कोरोना वायरस को लेकर घबराने के बजाय खुद के आत्मबल को बनाए रखने की जरूरत है। डॉक्टरों की हर बात को मानने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। डॉक्टरों की सलाह को मानने का नतीजा है कि आज ठीक हो करके घर जा रहा हूं। उन्होंने बताया कि 14 दिन कोरेंटीन में पूरे नियमों का पालन करेंगे। ठीक होने के बाद लोगों को यह सलाह देंगे कि लॉक डाउन का पालन करने और कोरेंटीन में रहने के अलावा इस बीमारी का प्रसार रोकने का और कोई विकल्प नहीं है। उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि किसी भी मरीज के संपर्क में आए हैं तो स्वास्थ्य विभाग की टीम को यह बात बताएं और अपनी जांच कराएं ताकि कोरोना वायरस को बढ़ने से रोका जा सके। 

विज्ञापन

-जावेद, लखनऊ






 

डॉक्टरों की वजह से ही बढ़ी हिम्मत...और मैं जीत गया

घोड़ी बछेड़ा गांव निवासी आकाश राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान से मंगलवार को डिस्चार्ज हुआ। अस्पताल से जाते वक्त उसने डॉक्टरों का आभार जताया और कहा कि डॉक्टरों और स्टाफ ने जो हौसला बढ़ाया उसी से जीत पाया हूं। जांच में पॉजिटिव आने के बाद मैं जिम्स में भर्ती हो गया। मेरी कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं थी। सेक्टर-123 में स्थित मॉर्ट के किसी कार्य से दिल्ली गया हुआ था। आशंका है कि मैं दिल्ली में ही संक्रमित हुआ। वहां से आने के बाद ही मुझे बुखार आने लगा और मैं अस्पताल में भर्ती हो गया। बुखार आने से पांच-छह दिन पहले से स्टोर नहीं गया था। प्रशासन ने बड़ी सतर्कता से काम किया। 
-आकाश, ग्रेटर नोएडा

शुरू में डरी लेकिन बाद में दिल को किया मजबूत

कोरोना पीड़ित होने का पता चला और तबियत खराब हुई थी तो शुरू में डर लगा था। हालांकि, बाद में तबियत धीरे-धीरे ठीक होने लगी तो डर खत्म हो गया। अस्पताल में डॉक्टरों और स्टाफ ने हौसला बढ़ाया। वहीं, वॉर्ड में माता-पिता का साथ मिलने से अधिक दिक्कत नहीं हुई। राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान में दोबारा पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद भर्ती हुई अदिति बाजपेई ने अमर उजाला से यह बात कही।  23 मार्च को पिता के संक्रमित होने की रिपोर्ट आने के बाद 25 मार्च को मां और उसे कोरोना की पुष्टि हुई। डॉक्टरों और नर्सिंग स्टॉफ ने हौसला बढ़ाया। आठ अप्रैल को कोरोना निगेटिव की रिपोर्ट आने के बाद दस अप्रैल को मुझे घर भेज दिया गया। -अदिति, ग्रेटर नोएडा




 
विज्ञापन

हौसला और एहतियात थे संग तो जीत गए जंग

अमरावती से आए क्रॉकरी  कारोबारी और शास्त्रीनगर सेक्टर 13 में रहने वाले उनके चार और रिश्तेदारों ने कोरोना को मात दे दी है। उनके साले, साले की पत्नी और दो बेटियों को बुधवार को कोविड-19 अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। कोरोना को मात देने वाले 33 साल के अतहर ने बताया कि कोरोना हो जाए तो डर तो लगता ही है, लेकिन अगर घबरा गए तो दिक्कत ज्यादा है। हौसला रखें, एहतियात बरतें तो जीतना मुश्किल भी नहीं है। उन्होंने ऐसा ही किया है। चिकित्सकों की मदद से उन्होंने इसे मात दे दी है। 32 की यास्मीन का कहना है कि खुदा का शुक्र है इस वबा से निजात मिली। सावधानी बरती, दवाइयां खाई और उम्मीद रखी। -अतहर और यास्मीन,  मेरठ


 

मैं वायरस के बारे में कभी बात नहीं करता था, सोचता था कुछ नहीं हुआ

वैसे तो मुझे कभी नहीं लगा कि मैं कोरोना से संक्रमित हो गया हूं लेकिन जब जांच के बाद कोरोना की पुष्टि हो गई तब मैं काफी घबरा गया था। एक सप्ताह तक सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में उपचार के बाद अब पूरी तरह स्वस्थ होकर घर आ गया हूं। संक्रामक बीमारियों का जो हौआ खड़ा किया जाता है, उससे घबराने की बजाय धैर्य से काम लेना चाहिए और मैंने यही किया। मैंने कभी खुद को कमजोर नहीं पड़ने दिया। मैं सप्ताह भर तक इलाज के दौरान खुद से यही कहता कि कोई भी संक्रमण हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकता और इसी दृढ़ इच्छाशक्ति की बदौलत आज हम स्वस्थ होकर अपने घर पर हैं। मैं कोरोना से संबंधित न तो समाचार देखता था और न ही इसके बारे में किसी से बातें करता था। अपने आप को इस तरह से रखा कि जैसे हमें कुछ हुआ ही न हो। मैंने हमेशा खुद को स्वस्थ महसूस किया, इसी वजह से हमारी रिपोर्ट भी निगेटिव आई। हालांकि, यह सब संक्रमण के बाद की बाते हैं, कोरोना जैसी संक्रामक बीमारी से हमेशा बचकर रहना चाहिए और किसी भी तरह के लक्षण नजर आने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। डॉक्टर से निर्देशों का हमेशा पालन करना चाहिए और मैने भी यही किया। -निजाम, पटौदी, गुरुग्राम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed