फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Be careful on holi festival colors

होली पर सतर्कता से करें रंगों का प्रयोग, त्वचा हो सकती है खराब

Wed, 20 Mar 2019 02:58 AM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: vivek shukla Updated Wed, 20 Mar 2019 02:58 AM IST
विज्ञापन
Be careful on holi festival colors
file

होली के दौरान रंगों के इस्तेमाल में सतर्कता जरूरी है। रसायनयुक्त रंगों के इस्तेमाल से त्वचा को नुकसान पहुंचता है। लोकनायक अस्पताल के त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. अतुल कोचर के मुताबिक, इनसे त्वचा से संबंधित कई तरह के रोग हो सकते हैं, जो आगे चलकर बड़ी समस्या बन जाते हैं। साथ ही उन्होंने होली खेलने से पहले शरीर पर नारियल का तेल या अन्य क्रीम लगाने की सलाह दी है, ताकि रंग शरीर पर चढ़ न सकें। 

विज्ञापन


एशियन अस्पताल के डॉ. निखिल सेठ का कहना है कि सिंथेटिक या सूखे रंगों में लेड जैसी भारी धातुओं का इस्तेमाल किया जाता है। इनसे एलर्जी, कंजक्टिवाइटिस, केमिकल बर्न (जलन), खरोंच के साथ आंख में अंदरूनी चोट लग सकती है। आई-7 क्लिनिक के निदेशक डॉ. संजय चौधरी का कहना है कि आंखों में पानी आना, तेज दर्द, सूजन, खुजली, धुंधला दिखाई देना, लालिमा हो जाती है।
विज्ञापन


आई फ्लू का खतरा भी बना रहता है। रंगों के मोटे कणों के आंखों में प्रवेश करने से सतह पर खरोंच आ जाती है। इस कारण धुंधला दिखाई देता है। इससे कुछ समय या फिर हमेशा के लिए अंधेपन तक की समस्या आ सकती है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


सस्ता रंग, महंगा इलाज
मैक्स अस्पताल के डॉ. विवेक कुमार का कहना है कि सस्ते रंग के कारण लोगों को महंगे इलाज की मार पड़ सकती है। उन्हें तय करना है कि दुकान पर बिकने वाले रंग की गुणवत्ता क्या है? मच्छर मारने वाली दवाओं की बोतल में मिल रहे स्प्रे को कतई नहीं खरीदें। ये सीधे तौर पर स्वास्थ्य को नुकसान दे सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed