कोहरे में रहेंगे सावधान, तो बचेगी आपकी जान
नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे पर कोहरे के दौरान रहता है वाहन चालकों के लिए खतरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिसंबर के अंत तक पहुंचते-पहुंचते कोहरा और घना हो जाता है। ऐसे में नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे पर चलने वाले वाहन चालकों के जहन में सुरक्षित सफर को लेकर सवाल उठने लगे हैं। कोहरे से निपटने के उपाय बताती अमर उजाला संवाददाता सुशील पांडेय की रिपोर्ट।
एलईडी बोर्ड पर देखें आगे कोहरा है या नहीं
एक्सप्रेसवे पर 24 एलईडी मेसेज बोर्ड लगाए गए हैं। वीएमएस (वेरियेबल मेसेज साइन बोर्ड) के सहारे वाहन चालकों जानेंगे आगे कोहरा है या नहीं। इसके माध्यम से वाहन चालकों को आगे के मौसम की जानकारी भी मिल सकती है।
वहीं, एक्सप्रेसवे पर चलने वाले वाहनों की जांच करनी चाहिए। जिन पर रिफ्लेक्टिव टेप नहीं लगा है। उस पर ट्रैफिक पुलिस की ओर से टेप लगाने की व्यवस्था करनी चाहिए, ताकि हादसों पर लगाम लगे। इससे पीछे से आने वाले वाहनों को आगे चल रहे वाहन दिख जाएंगे और दुर्घटना से बचाव होगा।
दुर्घटना के दौरान एसओएस सिस्टम की मदद लें
अगर एक्सप्रेसवे पर चलने के दौरान अगर आपका वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो जाता है तो वहां आसपास लगे एसओएस सिस्टम का प्रयोग किया जा सकता है। यह एक टेलीफोन बूथ जैसा होता है, जो कि सीधे एचटीएमएस ऑफिस से कनेक्ट है। वहां फोन करने पर आपके पास तुरंत मदद करने के लिए ट्रैफिक पुलिस आ जाएगी।
ओवर स्पीड के मामलों में नहीं आ रही कमी
ओवर स्पीड के मामलों में नहीं आ रही कमी
एक्सप्रेसवे पर ओवर स्पीड में चलना जानलेवा साबित होता आया है, लेकिन वाहन चालक हैं कि मानते ही नहीं। नवंबर में ही एक हजार से ज्यादा चालान ओवर स्पीड के हुए हैं। ऐसे में अगर कोहरे का कहर शुरू हो गया और ओवर स्पीड की बीमारी नहीं गई तो यह और जानलेवा साबित हो सकती है।
कट, ब्लाइंड डिवाइडरों पर चमकीले संकेतक जरूरी
नोएडा ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक , सेक्टर-71 से परी चौक तक कुछ कट, यू टर्न और ब्लाइंड डिवाइडर हैं, जो वाहन चालकों की सुरक्षा की दृष्टि से खतरनाक हैं। नोएडा, यमुना प्राधिकरण और संबंधित अथॉरिटी को इन कट और यू-टर्न पर चमकीले संकेतक लगाने चाहिए। जहां-जहां संकेतक नहीं है, उसका काम पहले ही होना चाहिए।
सड़क के किनारे पेंट की जा रही सफेद पट्टी
कोहरे में वाहन चालक सड़क के किनारेे सफेद पट्टी के सहारे आगे बढ़ते हैं। एक्सप्रेसवे पर अभी कुछ स्थानों पर यह सफेद पट्टी गायब है। वहीं, ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक कुछ स्थानों पर सफेद पट्टी पेंट की जा रही है।
जिले में हुए हादसों का बढ़ा रिकॉर्ड
गौतमबुद्ध नगर में 2015 में 807 सड़क हादसों में 307 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, 602 लोग हादसे में घायल हो गए। 2016 के 15 अक्तूबर का आंकड़ा देखा जाए तो 316 लोग हादसे में जान गंवा चुके हैं। 636 लोग घायल हो चुके हैं। यह आंकड़ा पिछले वर्ष के रिकॉर्ड को तोड़ चुका है। अभी ढाई महीने बाकी हैं, जब कोहरे के दौरान ज्यादा हादसे होते हैं। लिहाजा, यह आंकड़ा और भी बढ़ सकता है।
ट्रैफिक पुलिस करेगी जागरूक
कोहरे के कहर से बचाने के लिए ट्रैफिक पुलिस वाहन चालकों को जागरूक करेगी। इसके अलावा एक्सप्रेसवे पर दिए गए सुविधाओं के माध्यम से भी वाहन चालक कोहरे के दौरान सावधान रहते हुए अपना बचाव कर सकेंगे। इस दौरान पुलिस की टीम एक्सप्रेसवे पर मुस्तैद रहेगी।-प्रबल प्रताप सिंह, एसपी ट्रैफिक