अगले तीन दिन हो जाएं सतर्क, पारा 3 डिग्री दर्ज होने की संभावना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर में कई जगह बर्फबारी हुई, हिमाचल प्रदेश और यूपी में कहीं-कहीं बारिश हुई। इससे दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज हुई। दिल्ली-एनसीआर के न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। लोधी रोड केन्द्र पर न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि सफदरजंग में 5.2 डिग्री रहा जो इस सीजन की सबसे ठंडी रात रही।
दिनभर चली ठंडी हवा के कारण अधिकतम तापमान भी सामान्य से नीचे दर्ज किया गया। दिल्ली-एनसीआर की बात करें तो अधिकतम तापमान दिल्ली में 17.8 डिग्री, फरीदाबाद में 17.4 डिग्री और नोएडा में 17 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को न्यूनतम तापमान दिल्ली के लोधी रोड केंद्र पर 3.4 डिग्री दर्ज किया गया तो सफदरजंग केंद्र पर 5.2 डिग्री रहा। हिंडन में 4.1 डिग्री तो नोएडा में 9.8 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।
कुछ जगह पड़ेगा पाला
मौसम वैज्ञानिक रविंद्र विषेन के अनुसार अगले तीन दिन पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली व पश्चिम यूपी में शीतलहर तो कुछ जगह गंभीर शीतलहर चलेगी। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तरी राजस्थान में इस दौरान कुछ जगह सुबह पाला (घास या फसल पर बर्फ जमना) भी पड़ेगा। 11 से 13 जनवरी के बीच कुछ जगह शीतलहर चलेगी।
तो वहीं 15-16 जनवरी को दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में कुछ जगह बादलों की आवाजाही बनेगी, लेकिन बारिश की संभावना न के बराबर है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री की गिरावट आएगी तो अधिकतम तापमान भी 2-3 डिग्री तक गिरेगा। अगले पांच दिन सुबह के समय मध्यम कोहरा भी मैदानी इलाकों में रहेगा।