फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bdkin hopes, half-hour gridlock

भड़कीं आशाएं, ढाई घंटे तक रास्ता जाम

Thu, 13 Mar 2014 09:54 PM IST
अमर उजाला, खुर्जा
अमर उजाला, खुर्जा Updated Thu, 13 Mar 2014 09:54 PM IST
विज्ञापन
Bdkin hopes, half-hour gridlock
मेहनत के मुताबिक मानदेय बढ़ाने और स्थायी नौकरी की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को लामबंद आशाओं ने तहसील में जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन


अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर आशाओं ने राष्ट्रीय राजमार्ग-91 पर तहसील के सामने जाम लगा दिया और डीएम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

दो घंटे जाम के कारण हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। हंगामा और हाईवे जाम के दौरान पुलिस भी बेबस दिखाई दी। बाद में रूट डायवर्जन करने पर जब वाहनों का आवागमन कम हुआ तो आशाएं खुद ब खुद चली गईं।

मुनी और धरपा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र क्षेत्र में तैनात आशाएं तहसील में प्रदर्शन के दौरान एसडीएम को ज्ञापन देने के लिए बुलाने की मांग करती रहीं लेकिन मौके पर कोई अधिकारी नहीं पहुंचा।
विज्ञापन


इससे गुस्साई आशाओं ने तहसील गेट पर पहुंच कर हंगामा करते हुए हाईवे जाम कर दिया। हाईवे जाम की सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया।

सूचना पर पीएसी और पुलिस बल मौके पर पहुंचे लेकिन महिलाओं का हंगामा देख मूकदर्शक बन गए। करीब डेढ़ घंटे बाद जब एसडीएम और सीओ मौके पर नहीं पहुंचे तो पुलिस ने रूट डायवर्ट कर दिया। जब वाहनों के आवागमन पर रोक लगी तो आशाएं एक-एक कर खुद ही चल गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शन करने वालों में ऊषा, बीना, मीनाक्षी, ममता, प्रेमलता, चंद्रवती, चंद्रकांता, पुष्पलता, राजबाला, वीना, कमलेश, सरिता, निर्मला, राजकुमार, मधुबाला सहित करीब 100 आशाएं मौजूद रहीं।


तहसील में हंगामा और हाईवे पर जाम लगाने के मामले में आशाओं पर कार्रवाई को लेकर प्रशासन ने चुप्पी साध ली है। एसडीएम ने मामले में कार्रवाई से इनकार कर दिया है। वहीं पुलिस कार्रवाई के लिए आदर्श आचार संहिता लागू होने के कारण एसडीएम के आदेश का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed