{"_id":"5ef378bb8ebc3e42be64e604","slug":"bcom-honors-and-bcom-admissions-latest-update-for-2020-in-delhi-university-du","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली विश्वविद्यालय: बीकॉम ऑनर्स व बीकॉम में दाखिले की राह होगी आसान, फिर लागू हुआ पुराना नियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली विश्वविद्यालय: बीकॉम ऑनर्स व बीकॉम में दाखिले की राह होगी आसान, फिर लागू हुआ पुराना नियम
Wed, 24 Jun 2020 09:30 PM IST
प्राची प्रियम
रश्मि शर्मा, नई दिल्ली
रश्मि शर्मा, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Wed, 24 Jun 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली विश्वविद्यालय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विश्वविद्यालय में स्नातक कोर्सेज बीकॉम ऑनर्स व बीकॉम में दाखिले की राह इस बार आसान होगी। बीकॉम ऑनर्स में दाखिले के लिए 12वीं में न्यूनतम 45 फीसदी अंकों के साथ पास होना जरूरी है। वहीं, बीकॉम के लिए 12वीं में कम से कम 40 फीसदी अंकों के साथ पास होने की अनिवार्यता तय की गई है।
विज्ञापन
प्रशासन ने 2019-20 में गणित में 50 फीसदी अंकों की अनिवार्यता व 12वीं में कम से कम 60 फीसदी अंकों की अनिवार्यता तय की थी। इसका विरोध होने पर प्रशासन ने इस फैसले को वापस लिया था और अंकों की सीमा को 45 फीसदी और 40 फीसदी कर दिया था। सत्र 2018-19 तक इसी फार्मूले से दाखिले होते थे।
विज्ञापन
अब प्रशासन ने इस साल भी पुराने नियम से ही इन कोर्सेज में दाखिला लेने का फैसला किया है। बीकॉम ऑनर्स पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए छात्र का 12वीं कक्षा में गणित विषय होना जरूरी होगा। साथ ही न्यूनतम योग्यता के रूप में 12वीं में अंग्रेजी या हिंदी में से कोई एक भाषा, गणित, अकाउंट्स, अर्थशास्त्र, बिजनेस स्टडी व कॉमर्स में से किन्हीं तीन विषयों में 45 फीसदी अंकों के साथ पास होना जरूरी है।
विज्ञापन
उसके बाद छात्र के चार विषयों के अंकों को मिलाकर मेरिट बनेगी। बीकॉम ऑनर्स में किसी भी स्ट्रीम का छात्र दाखिला ले सकता है। बस उसका 12वीं में गणित में पास होना जरूरी है। वहीं बीकॉम में दाखिले के लिए न्यूनतम अंक की अनिवार्यता 40 फीसदी कर दी गई है।
इसके अलावा छात्रों को कट ऑफ में भी जगह बनानी होगी। पुराने फॉर्मूले से छात्रों को इस कोर्स में दाखिला लेने में आसानी होगी। उल्लेखनीय है कि हर साल कॉमर्स पाठ्यक्रमों की कट ऑफ काफी ऊंची रहती है। डीयू में बीकॉम ऑनर्स व बीकॉम कोर्सेज पॉपुलर कोर्सेज में शुमार हैं।