{"_id":"66fe9e6ce92d8b135a020950","slug":"bcom-becomes-favorite-program-in-dus-mop-up-round-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-63636-2024-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: डीयू के मॉप अप राउंड में बीकॉम बना पसंदीदा प्रोग्राम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: डीयू के मॉप अप राउंड में बीकॉम बना पसंदीदा प्रोग्राम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-इस राउंड में सबसे अधिक आवेदन आए, कॉलेजों ने खाली सीटों पर दाखिले की प्रक्रिया शुरू
-कई कॉलेजों में विभिन्न श्रेणियों के लिए बीकॉम में 20 से 152 तक सीटें खाली
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के विभिन्न स्नातक प्रोग्राम में दाखिले के लिए अगस्त में शुरू हुई सीट आवंटन प्रक्रिया के तहत जहां आर्ट्स प्रोग्राम छात्रों के पसंदीदा थे, वहीं अब मॉप अप राउंड में बीकॉम पसंदीदा प्रोग्राम बन रहा है। इस राउंड में बीकॉम के लिए सबसे अधिक आवेदन आए हैं। दरअसल कई कॉलेजों में विभिन्न श्रेणियों के लिए बीकॉम की 20 से 152 तक सीटें खाली हैं। वहीं, स्वामी श्रद्धानंद कॉलेज में दाखिले के लिए सबसे अधिक आवेदन आए हैं। इस कॉलेज में बीकॉम की सर्वाधिक 152 सीटें खाली हैं।
दिल्ली विश्वविद्यालय के कॉलेजों में अब भी 4,759 सीटें खाली हैं। इसके लिए मॉप अप राउंड शुरू किया गया। इन सीटों पर छात्रों की ओर से 9,616 पंजीकरण किए गए हैं। डीयू दाखिला डीन प्रो. हनीत गांधी ने बताया कि दो अक्तूबर की आधी रात को संपन्न हुई कॉलेज व कोर्स की चयन प्रक्रिया के तहत 9,012 आवेदकों ने कॉलेज व कोर्स का चुनाव किया। इनमें बीकॉम सबसे पसंदीदा प्रोग्राम बन कर उभरा है क्योंकि इसी प्रोग्राम के लिए सर्वाधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। ग्रामीण इलाके में स्थित स्वामी श्रदनंद कॉलेज के लिए सबसे अधिक आवेदन आए हैं।
कॉलेजों में खाली सीटों का संख्या :
अदिति कॉलेज में बीकॉम ऑनर्स की 32, बीकॉम की 25, भगिनी निवेदिता में बीकॉम की 74, भारती कॉलेज में 25, श्यामलाल (सुबह की पाली) में बीकॉम की 37 और बीकॉम ऑनर्स की 28 सीटें खाली हैं। जबकि श्यामलाल (सांध्य पाली) में बीकॉम की 29, बीकॉम ऑनर्स की 8, विवेकानंद में बीकॉम की 20 और जाकिर हुसैन कॉलेज में 24 सीटें और स्वामी श्रद्धानंद कॉलेज में बीकॉम की 152 सीटें और बीकॉम ऑनर्स की 23 सीटें खाली हैं। वहीं, बृहस्पतिवार को कॉलेजों ने खाली सीटों पर दाखिला प्रक्रिया को शुरू कर दिया जो कि शनिवार तक जारी रहेगी।