{"_id":"4407f4e6602694a105ead0a5e2f72a78","slug":"bca-student-died-on-road-accident-hindi-news-bm","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस की टक्कर से बीसीए छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस की टक्कर से बीसीए छात्र की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 24 Sep 2014 01:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के गोकलपुरी में यमुना विहार के पास मंगलवार सुबह प्राइवेट बस की टक्कर से बाइक सवार बीसीए छात्र पंकज (20) की मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा उसका दोस्त गिरीराज (29) घायल हो गया। गिरीराज को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
हादसे के बाद ड्राइवर बस लेकर भाग गया। घटना के बाद छात्र के परिजनों और परिचितों ने यमुना विहार के पास जाम लगा दिया और चार डीटीसी बस समेत आठ वाहनों के शीशे तोड़ दिए।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे पुलिस के अधिकारियों ने लोगों को शांत करवाया। मामला दर्ज कर पुलिस आरोपी बस ड्राइवर को तलाश रही है। पुलिस ने तोड़फोड़ करने वालों के खिलाफ भी केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, सोम बाजार शहीद भगत सिंह कॉलोनी, करावल नगर निवासी पंकज मोहन नगर (गाजियाबाद) स्थित एक प्राइवेट इंस्टीट्यूट से बीसीए कर रहा था। मंगलवार सुबह सात बजे वह पड़ोस में रहने वाले दोस्त गिरीराज के साथ बाइक से कॉलेज जा रहा था। यमुना विहार के पास पीछे से आ रही बस ने बाइक में टक्कर मार दी।
लोगों का आरोप है कि पुलिस का रवैया काफी खराब था। जिसकी वजह से लोगों को जाम लगाया। इस दौरान कुछ लोगों ने डीटीसी के चार बसों और अन्य वाहनों पर पथराव कर शीशे तोड़ दिए।
पंकज के रिश्तेदार भास्कर शर्मा ने बताया कि देर शाम तक उन्हें यह नहीं बताया गया कि किस बस ने पंकज को रौंदा है। जाम की वजह से वजीराबाद रोड पर वाहनों की लंबी कतार लग र्गई। हालांकि पुलिस का कहना है कि 15 मिनट में ही लोगों को हटा दिया गया था, लेकिन यातायात सुचारु होने में घंटों लग गए।