फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bawaria gang member arrested for chain snatching

Delhi NCR News: बावरिया गैंग का चेन की झपटमारी करने वाला गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 07:54 PM IST
विज्ञापन
पूर्वी दिल्ली। आनंद विहार थाना पुलिस और शाहदरा जिले की एंटी-स्नैचिंग एंड बर्गलरी टीम ने सोने की चेन झपटमारी के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी बावरिया गैंग का सदस्य है। साथ ही, उसके खिलाफ पहले से छह से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोपी की पहचान यूपी के शामली निवासी 30 वर्षीय जीवन के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल एक दो पहिया वाहन, तमंचा और एक कारतूस बरामद किया है। उसकी गिरफ्तारी से आनंद विहार इलाके में सोने की चेन झपटमारी के पांच मामलों का खुलासा हुआ है।
विज्ञापन


शाहदरा जिला के पुलिस उपायुक्त राजेंद्र प्रसाद मीणा ने बताया कि 30 जुलाई को सविता विहार मार्केट के पास एक व्यक्ति से बाइक सवार दो बदमाशों ने करीब 30 ग्राम की सोने की चेन झपट ली थी। इसके बाद आनंद विहार थाने में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई। इसके बाद आरोपी जीवन को गिरफ्तार किया और उसके साथी शंकर उर्फ रिंकू को पकड़ने का प्रयास चल रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed