फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   bawana fire: factory owner arrested under these sections

बवाना अग्निकांड : फैक्ट्री मालिक पर लगीं ये धाराएं..

Mon, 22 Jan 2018 12:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 22 Jan 2018 12:37 PM IST
विज्ञापन
bawana fire: factory owner arrested under these sections
bawana fire - फोटो : अमर उजाला

बवाना औद्योगिक क्षेत्र में पटाखों के गोदाम में आग लगने से 17 लोगों की मौत के मामले में पुलिस ने गोदाम मालिक मनोज जैन (49) को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


उसके खिलाफ लापरवाही बरतने, गैरइरादतन हत्या के अलावा रविवार को विस्फोटक एक्ट के तहत भी मामला दर्ज किया गया है। सूत्रों का कहना है कि गोदाम के मेन गेट पर ताला लगा था। इसीलिए हादसे के बाद कोई बाहर नहीं निकल पाया।
विज्ञापन


पुलिस गेट पर ताला लगा होने की पुष्टि नहीं कर रही है। रविवार को 17 मृतकों में से 14 की पहचान हो गई। इनमें से 12 के अंबेडकर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के हवाले कर दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल समेत कई राजनीतिक दलों के नेताओं ने घटनास्थल का दौरा किया। रोहिणी जिला पुलिस उपायुक्त रजनीश गुप्ता ने बताया कि शुरुआत में सामने आ रहा था कि एफ-83 स्थित गोदाम को मनोज जैन व ललित गोयल मिलकर चला रहे थे।

bawana fire: factory owner arrested under these sections
bawana fire - फोटो : अमर उजाला

छानबीन के दौरान मनोज ने कहा कि ललित उसका दोस्त है। फैक्टरी और गोदाम से उसका कोई लेना-देना नहीं है। परिवार के साथ गणेशपुरा, त्रिनगर में रहने वाला मनोज बवाना औद्योगिक क्षेत्र में खिलौने की फैक्टरी चलाता था।

नुकसान होने के कारण उसने फैक्टरी बंद कर एक जनवरी 2018 से 25 हजार रुपये महीना किराये पर एफ-83 परिसर लिया था। मनोज ने स्वीकार किया कि उसने गोदाम के लिए किसी भी विभाग से कोई एनओसी नहीं ली थी।

उसका कहना है कि वह पटाखों और होली के रंग की पैकिंग करता था। इसके लिए किसी एनओसी की जरूरत नहीं होती है। वहीं, पुलिस सूत्रों का कहना है कि फैक्टरी मालिक ने प्लास्टिक दाने का लाइसेंस उत्तरी नगर निगम से लिया था।

पुलिस को गोदाम से होली का धमाका और ल्योपर्ड किंग नामक ब्रांड के पटाखों के डिब्बे मिले हैं। रविवार को फिर एफएसएल की टीम घटनास्थल पहुंची और पुलिस के साथ मिलकर चार घंटे तक छानबीन की।

हादसे के शिकार 17 में से 14 लोगों (नौ महिलाएं, पांच पुरुष) की पहचान हो पाई है। इनमें से 12 के शव पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिए गए हैं। अज्ञात शवों में एक बेहद खराब हालत में है।

दो पुरुषों और एक महिला के शव की पहचान नहीं हो पाई है। हादसे के समय चौथी मंजिल से कूदकर जान बचाने वाले रूप प्रकाश सिंह (24) और सुनीता (47) का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज जारी है। दोनों की हालत खतरे से बाहर है।

जांच अपराध शाखा को सौंपी

bawana fire: factory owner arrested under these sections
bawana fire - फोटो : अमर उजाला

रोहिणी जिला पुलिस उपायुक्त रजनीश गुप्ता ने बताया कि दिल्ली पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक के आदेश के बाद बवाना अग्निकांड की जांच अपराध शाखा को सौंप दी गई है। देर शाम अपराध शाखा ने मामले से संबंधित तथ्य जुटाना शुरू कर दिया था। 

50-55 मजदूर करते थे काम
दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अलग-अलग शिफ्ट में यहां 50 से 55 मजदूर काम करते थे। इनमें महिलाओं की संख्या ज्यादा थी।

लेबर सुपरवाइजर अजीत रंजन (22) ने मजदूरों का इंतजाम किया हुआ था। उसने मनोज के साथ मिलकर सभी मजदूरों की अलग-अलग सैलरी भी तय की हुई थी।

एक समय में 20-25 लोग ही फैैक्टरी में काम करते थे। पुलिस की मानें तो हादसे के समय सुपरवाइजर अजीत रंजन फैक्टरी में ही मौजूद था। आग में झुलसने से उसकी भी मौत हो गई। 

बीएसए अस्पताल में हेल्प डेस्क

bawana fire: factory owner arrested under these sections
bawana fire - फोटो : G. pal

दिल्ली पुलिस ने मृतकों की पहचान के लिए बाबा साहब भीमराव अंबेडकर अस्पताल में एक हेल्प डेस्क बनाई थी। वहां शाहबाद डेयरी थाने के पुलिस अफसरों की तैनाती की गई थी। इनकी मदद से शाम तक 14 शवों की पहचान हुई। हादसे के बाद लापता लोगों के परिजन भी हेल्प डेस्क से संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed