{"_id":"19009cd35c75ecb37619742764e5d670","slug":"bavaria-dastk-beating-the-old-gang-killing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बावरिया गिरोह की दस्तकः पीट-पीटकर वृद्धा की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बावरिया गिरोह की दस्तकः पीट-पीटकर वृद्धा की हत्या
अमर उजाला, मुरादनगर
Updated Mon, 01 Sep 2014 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईवे 58 पर ब्रिज विहार कालोनी के सामने झुग्गियों में शनिवार देर रात कच्छा बनियानधारी गिरोह ने धावा बोल दिया। बदमाशों ने लूटपाट के दौरान लाठी-डंडों एवं सरियों से पीट-पीटकर वृद्धा की हत्या कर दी, जबकि सात लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
मौके से लुटेरे 15 हजार की नगदी और करीब सवा लाख रुपये कीमत के जेवरात लूटकर ले गए है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है।
राजस्थान चित्तौड़ गढ़ निवासी भगमल के परिवार समेत चार परिवार ब्रिज विहार कालोनी के पास हाईवे पर सड़क किनारे एक बड़े हिस्से में झुग्गी डालकर रहते है। शनिवार रात तीन बजे झुग्गियों में सो रहे परिवारों पर कच्छा बनियानधारी गिरोह के सदस्यों ने लाठी-डंडों एवं सरियों से हमला बोल दिया।
विज्ञापन
हमले में शांति देवी (78) पत्नी भगमल, सरित, भगमल, बबलू, आकाश, नीतू, सितारा, रमेश घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने शांति देवी को मृत घोषित कर दिया, जबकि भगमल, सरित, आकाश, नीतू और सितारा की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
पांचों को गाजियाबाद रेफर किया गया है। पीड़ितों के मुताबिक लुटेरे 15 हजार रुपये और सवा लाख के जेवरात लूटकर ले गए। लुटेरे अपने शरीर पर तेल लगाए हुए थे, इस कारण पकड़ में नहीं आए। सीओ सदर राजेश पांडेय का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर लुटेरों की तलाश चल रही है।