Batla House: आईएसआईएस सदस्य मोहसिन अहमद 16 अगस्त तक एनआईए की हिरासत में, अदालत ने जारी किया आदेश
पूछताछ में उसके अन्य साथियों का भी पता लगाने की कोशिश की जाएगी। ऐसे में उसका रिमांड मंजूर किया जाए। अदालत ने उनके आग्रह को मंजूर करते हुए आरोपी का रिमांड मंजूर कर लिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अदालत ने आईएसआईएस के कथित सक्रिय सदस्य मोहसिन अहमद को 16 अगस्त तक के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की हिरासत में भेज दिया है। एनआईए ने मोहसिन को बाटला हाउस में एक तलाशी अभियान के दौरान गिरफ्तार किया था। उसे पटियाला हाउस कोर्ट परिसर स्थित एनआईए की विशेष अदालत में पेश किया गया।
जांच अधिकारी ने अदालत को बताया कि मोहसिन को भारत के साथ-साथ विदेशों में सहानुभूति रखने वालों से आतंकवादी संगठन के लिए धन एकत्र करने और इसे क्रिप्टो करेंसी के रूप में सीरिया और अन्य स्थानों पर भेजने के आरोप में दिल्ली में उनके आवास से गिरफ्तार किया गया था।
एनआईए ने इस साल 25 जून को स्वत: संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया था। एनआईए ने कहा कि अहमद आईएसआईएस का कट्टर और सक्रिय सदस्य है। जांच अधिकारी ने कहा कि पूरे मामले का खुलासा करने के लिए आरोपी से पूछताछ करने की जरूरत है। ताकि यह पता लग सके कि वे लोग किन देश विरोधी गतिविधियों को अंजाम देने की कोशिश कर रहे थे।