{"_id":"593a9a8d4f1c1b831c9cb00c","slug":"bata-flyover-bridge-will-close-on-saturday","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से निकलें जरा संभल कर, शनिवार को बंद होगा बाटा फ्लाईओवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर से निकलें जरा संभल कर, शनिवार को बंद होगा बाटा फ्लाईओवर
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Fri, 09 Jun 2017 06:24 PM IST
विज्ञापन
bata bridge
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बल्लभगढ़ सहित शहर के अन्य सेक्टरों में रहने वालों की मुसीबत आज से बढने वाली हैं। क्योंकि नगर निगम द्वारा बाटा पुल रोड को मरम्मत के लिए शनिवार से बंद कर दिया जाएगा। जो लगातार 15 जुलाई तक मरम्मत कार्य पूरा होने तक बंद रहेगा।
विज्ञापन
इस रोड पर रोजाना 50 हजार से अधिक वाहनों का आना-जाना रहता है। अब यहां के वाहनों का का दबाव नीलम पुल पर बढ़ जाएगा। जो पहले से ही जाम का बड़ा केंद्र है। एनआईटी क्षेत्र में आने वालों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए करीब पांच किलोमीटर अधिक की दूरी तय करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
बल्लभगढ़, सेक्टर-6, 7, 9, 10, 11, 12, 14 व 15 से रोजाना हजारों लोगों को आना जाना लगा रहता है। जो कार, बाइक, साइकिल, ऑटो व अन्य साधनों से आते हैं। बाटा पुल रोड के चालू होने से इन स्थानों से लोग राष्ट्रीय राजमार्ग-2 से सीधे बाटा पुल रोड पर उतर एनआईटी में दाखिला हो जाते हैं।
विज्ञापन
मगर शनिवार से इसके लिए उन्हें एनआईटी में दाखिल होने के लिए घुमावदार रास्तों से होकर गुजरना पड़ेगा। इन्हें यहां तक पहुंचने के लिए पहले एनएच-2 से नीलम पुल बीके चौक फिर हार्डवेयर चौक होते हुए आना पड़ेगा। ऐसे में उनका सफर पांच किलोमीटर लंबा हो जाएगा।
फरीदाबाद के अतिरिक्त उपायुक्त जितेन्द्र दहिया का कहना है कि बाटा पुल की मरम्मत काफी जरूरी है। इस कारण इसे बंद किया जा रहा है। लोगों को थोड़ी परेशानी होगी। मगर बेहतरी के लिए लोगों को इसे सहन करना पड़ेगा। उन्होंने क्षेत्रवासियों को सुझाव दिया कि वह दिल्ली-मथुरा रोड एनएच-2 से एनआईटी की तरफ जाने के लिए बल्लभगढ़ पुल या नीलमपुल का इस्तेमाल करें।
दो चरणों में होगा काम
बाटा फ्लाईओवर की मरम्मत का काम दो चरणों में होगा। पहले चरण में हाईवे से एनआईटी की ओर जाने वाली लेन की मरम्मत चलेगी। इसे पूरा करने के बाद एनआईटी से हाईवे की ओर आने वाली लेन का काम शुरू किया जाएगा। इस काम को पीडब्ल्यूडी द्वारा किया जाना है। पीडब्ल्यूडी के ईएक्सईएन प्रवीण चौधरी ने बताया कि मरम्मत का कार्य 15 जुलाई तक पूरा कर लिया जाएगा। बाटा चौक के पास बोर्ड लगाना शुरू कर दिया है।
ऑटो का बढ़ सकता है किराया
ऑटो चालकों ने कहा कि अब उन्हें अधिक रूट तय करना पड़ेगा। ऐसे में किराया बढ़ाने के बारे में भी विचार हो रहा है। बाटा रोड पर चलने वाले ऑटो को अब नीलम पुल से होकर जाना पड़ेगा। जिसका चालकों का रूट पहले से ही नीलम पर है वह इनका विरोध कर सकते हैं।
लोगों की प्रतिक्रिया
हमारे रोजी-रोटी का जरिया खत्म हो जाएगा। बाटा से डबुवा व नंगला पाली के लिए सवारी मिलती है। बाटा पुल बंद होने के बाद सवारी मिलनी बंद हो जाएंगी।
-सतीश कुमार, ऑटो चालक