{"_id":"6ab7b2e3a7090c0cab07c79e","slug":"barricading-at-jantar-mantar-security-tightened-outside-election-commission-today-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीईसी के इस्तीफे की मांग तेज: जंतर-मंतर को बैरिकेडिंग से किया बंद, निर्वाचन आयोग के बाहर बढ़ा सुरक्षा पहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीईसी के इस्तीफे की मांग तेज: जंतर-मंतर को बैरिकेडिंग से किया बंद, निर्वाचन आयोग के बाहर बढ़ा सुरक्षा पहरा
Sat, 26 Sep 2026 05:26 PM IST
अनुज कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली
संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Sat, 26 Sep 2026 05:26 PM IST
सार
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग तेज हो गई है। शनिवार को जंतर-मंतर और निर्वाचन आयोग कार्यालय के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई। दोनों स्थानों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। आगे बढ़ने से रोकने के लिए कई जगह बैरिकेडिंग की गई है।
विज्ञापन
जंतर-मंतर पर सुरक्षा कड़ी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए शनिवार को जंतर-मंतर और निर्वाचन आयोग कार्यालय के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई।
विज्ञापन
दोनों स्थानों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। प्रदर्शनकारियों को निर्धारित क्षेत्र से आगे बढ़ने से रोकने के लिए कई जगह बैरिकेडिंग की गई है।
जंतर-मंतर की ओर आने वाले रास्तों पर पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ाई गई है। वहीं, निर्वाचन आयोग कार्यालय के आसपास भी सुरक्षा घेरा मजबूत किया गया है। पुलिसकर्मी आने-जाने वालों पर नजर रखते दिखे। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा बलों को सतर्क रखा गया है।
विज्ञापन
शुक्रवार को भी प्रदर्शनकारियों के जुटने के बाद पुलिस ने कई स्थानों पर बैरिकेडिंग कर आवाजाही नियंत्रित की थी। शनिवार को फिर प्रदर्शन की संभावना को देखते हुए पुलिस ने पहले से ही अतिरिक्त बल की तैनाती की है। जंतर-मंतर के आसपास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ने से पूरे इलाके में पुलिस की मौजूदगी सामान्य दिनों की तुलना में अधिक नजर आई।
विज्ञापन