Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   barricading and section 144 have been imposed in delhi Before farmers march on 13 February

किसानों का एलान: सड़कों पर कीलें, सीमेंट की दीवारें और बैरिकेड्स लगे; दिल्ली में 12 मार्च तक धारा 144 लागू

Mon, 12 Feb 2024 12:02 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 12 Feb 2024 12:02 PM IST
सार

राजधानी दिल्ली के बॉर्डरों पर पुलिस सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर रही है। 13 फरवरी को किसान मार्च से पहले दिल्ली के बॉर्डरों पर बैरिकेडिंग और धारा 144 लागू कर दी है। मुख्य सड़कों को कीलों, सीमेंट की दीवारों और बैरिकेड्स से ब्लॉक किया जा रहा है। 

विज्ञापन
barricading and section 144 have been imposed in delhi Before farmers march on 13 February
दिल्ली के बॉर्डरों पर सुरक्षा पुख्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किसानों ने एक बार फिर दिल्ली कूच का एलान कर दिया है। 13 फरवरी को किसानों के दिल्ली आने की खबर है। जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने उनको आने से रोकने के लिए खासे इंतजाम किए हैं। दिल्ली के तमाम बॉर्डर के अलावा सिंघु और टिकरी बॉर्डर पर ज्यादा एहतियात बरती जा रही है। 

विज्ञापन
Trending Videos

टिकरी और गाजीपुर बॉर्डर पर लगे बैरिकेड्स
मिली रिपोर्ट के मुताबिक, किसान मार्च को देखते हुए दिल्ली के गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस ने बैरिकेडिंग कर सड़कों को बंद कर दिया है। वहीं दूसरी तरफ टिकरी बॉर्डर पर भी बैरिकेड्स लगा दिए हैं। राजधानी दिल्ली के सभी बॉर्डर को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।
 

यूपी गेट गाजीपुर लेन बंद
कौशांबी।किसान संगठनों के मंगलवार को दिल्ली जाने से पहले दिल्ली यूपी बॉर्डर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। रविवार रात से यूपी गेट गाजीपुर लेन को बैरिकेड लगाकर बंद कर दिया गया।इससे दिल्ली जाने वाले वाहन चालकों को बड़ी परेशानी हुई। सोमवार सुबह दिल्ली जाने वाले लोगों को भारी मुसीबत झेलनी पड़ सकती है।

अन्य बॉर्डर पॉइंट पर भी तैयारी शुरू
यूपी गेट-गाजीपुर लेन पर लोहे की बैरिकेडिंग लगाकर दिल्ली जाने वाला रास्ता बंद कर दिया गया। इससे वाहन चालक एनएच 9 से यूपी गेट फ्लाईओवर के नीचे से दिल्ली नहीं जा सके। कई वाहन चालक दिल्ली से आने वाले रास्ते से होकर गाजीपुर मंडी की तरफ निकले। इस दौरान वाहनों की कतार लग गई।

वहीं, कौशांबी-आंनद विहार बॉर्डर पर भी बैरिकेड रख दिए गए। इस पॉइंट पर वाहन चालक एक लेन से होकर दिल्ली पहुंचे जबकि कौशांबी की इंटरनल रोड़ पर कंटेनर रखकर उसे बंद कर दिया गया। सोमवार सुबह दिल्ली जाने वाले लोगों को भारी मुसीबत झेलनी पड़ सकती है। ऐसे में वाहन चालक यातायात संचालन को देखकर ही दिल्ली जाने के लिए घर से निकलें या फिर मेट्रो रेल का प्रयोग करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली के बॉर्डरों पर पुलिस की तैयारी
पुलिस ने कटीले तारों के अलावा बैरिकेड्स, सीमेंट के बड़े-बड़े ब्लॉक (जर्सी बैरियर), कंटेनर और दूसरे अवरोधक लगाए गए हैं। माना जा रहा है कि पंजाब और हरियाणा से आने वाले किसान इन दोनों बॉर्डर से राजधानी में प्रवेश के प्रयास कर सकते हैं, इसलिए पुलिस ने किसानों को रोकने के लिए यहां इंतजाम किए हैं।
 



सिंघु बॉर्डर पर पुलिस ने अस्थायी कार्यालय और कंट्रोल बनाने के अलावा करीब एक किलोमीटर के दायरे में सीसीटीवी कैमरे भी लगाए हैं। ड्रोन की मदद से एरिया की निगरानी भी की जा रही है। सूत्रों का कहना है कि किसानों ने दिल्ली की सीमा में प्रवेश करने के लिए पंजाब और हरियाणा में 15 से 20 बार रिहर्सल की है।

विज्ञापन

इन बॉर्डरों पर भी चौकसी बढ़ी
ऐसे में पुलिस इसे बड़ी चुनौती मान रही है। किसानों को दिल्ली आने से रोकने के लिए लगभग सभी जिलों में पुलिस अपने जवानों को मॉक डि्रल करवा रही है। दिल्ली पुलिस के तमाम वरिष्ठ अधिकारी रविवार को भी बैठकें करते रहे। अप्सरा, भोपरा, गाजीपुर, चिल्ला के अलावा बदरपुर बॉर्डर पर भी चौकसी बढ़ा दी गई है।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि फिलहाल सिंघु और टिकरी बॉर्डर को सील कर दिया गया है। वहां पर बगैर जांच के किसी भी वाहन को सीमा में प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि 13 फरवरी को दोनों ही बॉर्डर को बैरिकेडिंग कर पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। वैकल्पिक रास्तों से ही वाहन चालक दिल्ली में प्रवेश कर सकेंगे। सिंघु बॉर्डर के लिए ट्रैफिक पुलिस ने 12 और 13 फरवरी को लेकर एडवाइजरी जारी की है। 
 



अधिकारी ने बताया कि अकेले सिंघु बॉर्डर पर ही अर्द्धसैनिक बलों की 16 कंपनियों की तैनाती की जा रही है। करीब 3000 से ज्यादा जवान सिंघु बॉर्डर के आसपास तैनात रहेंगे। कुछ ऐसा ही हाल टिकरी बॉर्डर का भी है। बाकी मुकरबा चौक, गाजीपुर, अप्सरा, भोपरा, आनंद विहार, चिल्ला और बदरपुर बॉर्डर पर बैरिकेड्स के अलावा जर्सी बैरियर पहुंचा दिए गए हैं।

सिंघु और टिकरी बॉर्डर पर क्रेन के अलावा जेसीबी को तैनात कर दिया गया। दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर है। अधिकारियों का कहना पिछली बार की तरह अधिकारी कोई रिस्क नहीं लेना चाहते हैं। किसी भी सूरत में किसानों को दिल्ली में प्रवेश करने से रोका जाएगा। खुद दिल्ली पुलिस आयुक्त इस पर पूरी नजर रखे हुए हैं।
 

दिल्ली पुलिस आयुक्त ने टिकरी बॉर्डर का किया दौरा
नई दिल्ली। किसानों को दिल्ली में कूच करने से रोकने के लिए पुलिस तैयारियों में लगी है। रविवार को दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा टिकरी बॉर्डर पहुंचे और सुरक्षा इंतजाम का जायजा लिया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा से संबंधित निर्देश दिए। बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त जिमी चिरम ने पुलिस आयुक्त को बॉर्डर पर की गई व्यवस्था की जानकारी दी।

दिल्ली में धारा 144 लागू, सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द
किसानों का वर्ष 2020 जैसा आंदोलन खड़ा होने के गंभीर इनपुट मिलने के बाद दिल्ली पुलिस अलर्ट मोड़ में आ गई है। इसे देखते हुए पूरी दिल्ली में वर्ष धारा 144 लागू कर दी गई है। चार से ज्यादा लोगों को एक साथ एकत्रित होने की अनुमति नहीं होगी। इसके अलावा दिल्ली पुलिस के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं और जो छुट्टियों पर हैं उन्हें वापस बुलाने के आदेश दिए गए हैं। दिल्ली में 12 फरवरी से 12 मार्च तक के लिए धारा 144 को लागू कर दिया गया है। ट्रैक्टर ट्रॉली लाने, सड़क जाम करने, लाऊड स्पीकर का इस्तेमाल करने पर भी रोक लगा दी है।
 

हंगामा करने वाले किसान होंगे गिरफ्तार
किसानों का वर्ष 2020 जैसा आंदोलन खड़ा करने के इनपुट मिलने के बाद दिल्ली पुलिस अलर्ट मोड में आ गई है। पूरी दिल्ली में धारा-144 लागू कर दी गई है। पंजाब-हरियाणा से 20 से 25 हजार किसान ढाई से तीन हजार ट्रैक्टर लेकर दिल्ली आ सकते हैं। किसान सोमवार से दिल्ली पहुंचने शुरू हो जाएंगे। किसानों ने ऐलान किया है कि वह जंतर-मंतर व संसद भवन के सामने जाकर प्रदर्शन करेंगे। दिल्ली पुलिस का कहना है कि हंगामा करने वाले किसानों को तुरंत गिरफ्तार किया जाएगा।

विशेष पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था, जोन-दो) रविंदर सिंह यादव ने बताया कि दिल्ली वासियों को किसी तरह की परेशानी न हो इसे देखते हुए किसानों को दिल्ली में प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। केंद्रीय गृहमंत्रालय ने हरियाणा को ज्यादा फोर्स दी है। दिल्ली को कम फोर्स दी गई है। दिल्ली को 60 से ज्यादा कंपनियां दी गई हैं। हरियाणा को अतिरिक्त फोर्स की 200 से ज्यादा कंपनियां दी गई हैं। ज्यादा किसानों के आने की संभावना को देखते हुए पुलिस के सभी ऑफिस में तैनात स्टाफ को भी सुरक्षा में तैनात किया जाएगा।

पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा ने दिए आदेश
- सभी थानाध्यक्षों को पुलिसकर्मियों को छुट्टी रद्द कर ड्यूटी पर बुलाने के आदेश।
- एंटी राइट्स उपकरण तैयार रखने के लिए कहा गया।
- हर पुलिस स्टेशन में 5-6 टायर किलर रखने होंगे।
- थाना इलाके में बॉर्डर पिकेट लगानी होगी।
- शांति भंग करने वाले को तुरंत गिरफ्तार होंगे।
- पुलिस कार्यालय में तैनात स्टाफ तैयार रहे।
- रस्सी व लाठियां तैयार रखने के आदेश।
- लापरवाही बरतने वाले अधिकारी व कर्मियों पर होगी सख्त कार्रवाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed