फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   barkha singh shukla resigns from her post in congress party

कांग्रेस की बड़ी महिला नेता ने माकन पर लगाया गंभीर आरोप, दिया इस्तीफा

Thu, 20 Apr 2017 04:12 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 20 Apr 2017 04:12 PM IST
विज्ञापन
barkha singh shukla resigns from her post in congress party
barkha shukla

दिल्ली कांग्रेस की प्रदेश महिला अध्यक्ष व दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष बरखा सिंह शुक्ला ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इसका कारण कांग्रेस दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन द्वारा उनके साथ किया गया दुर्व्यवहार है।

विज्ञापन


कहा जा रहा है कि अजय माकन ने बरखा से दुर्व्यवहार किया था जिसकी शिकायत उन्होंने कांग्रेस आलाकमान से भी की थी। हालांकि अब तक उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है इसी से नाराज होकर बरखा ने दिल्ली कांग्रेस की प्रदेश महिला अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है।
विज्ञापन


हालांकि बरखा ने कांग्रेस पार्टी नहीं छोड़ी है। उनका कहना है कि वो जन्मजात कांग्रेसी हैं और पार्टी उनकी है इसलिए वो पार्टी नहीं छोड़ेंगी। इसके साथ ही उन्होंने राहुल गांधी और सोनिया पर भी सीधा हमला बोला है। उन्होंने कहा क‌ि राहुल गांधी ने भी उनकी नहीं सुनी। राहुल से कांग्रेस नहीं संभल रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

अजय माकन पर पहले भी लगे ऐसे आरोप

barkha singh shukla resigns from her post in congress party
अजय माकन

बता दें कि इससे पहले भी कांग्रेस महिला मोर्चा की बाबरपुर की जिलाध्यक्ष रचना सचदेवा ने दिल्ली कांग्रेस चीफ अजय माकन, महिला कांग्रेस अध्यक्ष शोभा ओझा और कांग्रेस नेता नेट्टा डीसूजा के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।

सचदेवा ने इन तीनों के खिलाफ मानसिक उत्पीड़न, बदसलूकी और धमकी देने का आरोप लगाया है। तुगलक रोड पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई अपनी शिकायत में सचदेवा ने दावा किया है कि जब उन्होंने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के सामने एमसीडी चुनाव के लिए टिकट बंटवारे के मुद्दे को उठाया तो उनका उत्पीड़न किया गया।

सचदेवा ने कथित तौर पर गांधी से कहा था कि कांग्रेस नेताओं के रिश्तेदारों को टिकट दिया गया। कांग्रेस उपाध्यक्ष ने उन्हें कार्रवाई का भरोसा दिलाया था।

हमारे सहयोगी न्यूज चैनल टाइम्स नाऊ से बात करते हुए सचदेवा ने दावा किया कि शोभा ओझा और नेट्टा डीसूजा ने उन्हें धमकी दी और राहुल गांधी के सामने टिकट वितरण का मुद्दा उठाने के लिए उनका मानसिक उत्पीड़न किया।

सचदेवा का कहना है कि उनसे लिखित माफी मांगने को कहा गया लेकिन जब उन्होंने मना कर दिया तो वे लोग उन्हें धमकाना शुरू कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed