फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   barkha singh attacks on rahul gandhi after expels from congress

पार्टी से निकाले जाने पर बरखा बोलीं- राहुल ने साबित किया कांग्रेस उनके परिवार की जमींदारी

Sat, 22 Apr 2017 09:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 22 Apr 2017 09:49 AM IST
विज्ञापन
barkha singh attacks on rahul gandhi after expels from congress
बरखा शुक्ला सिंह - फोटो : सोशल मीड‌िया

दिल्ली महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष बरखा शुक्ला सिंह ने शुक्रवार को पार्टी से निकाले जाने पर फिर राहुल गांधी पर हमले किए।

विज्ञापन


बरखा ने कहा, 'राहुल गांधी के खिलाफ आवाज उठाना क्या पार्टी विरोधी गतिविधि है? राहुल गांधी ने फिर साबित करने की कोशिश की है कि कांग्रेस पर उनके परिवार की जमींदारी है। क्या वह कहने की कोशिश कर रहे हैं कि कांग्रेस का मतलब गांधी परिवार है और गांधी परिवार ही कांग्रेस है?'
विज्ञापन


बरखा सिंह ने बयान जारी करके कहा है कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी की तरफ से उन्हें निकाला जाना गैर कानूनी है। इसके खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ेंगी। मैंने कांग्रेस पार्टी के खिलाफ कुछ नहीं बोला। राहुल गांधी को पार्टी के विषय में शिक्षित करना चाहिए कि 1885 में अंग्रेजों के खिलाफ आवाज उठाने के लिए पार्टी बनी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस ने 17 सालों से नहीं कराया चुनाव

barkha singh attacks on rahul gandhi after expels from congress
barkha shukla

बरखा ने यहां तक कहा कि ये पार्टी किसी एक परिवार की प्राइवेट लिमिटेड कंपनी नहीं है। राजनीतिक दल है जिसे रिप्रजेंटेशन ऑफ पीपल्स एक्ट 1951 के तहत पंजीकृत किया गया है। कांग्रेस ऐसा फोरम है जहां राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर अलग-अलग राय और विचार वाले लोग चर्चा करते हैं। 

यहां किसी एक तरह की मानसिकता या एक परिवार की मानसिकता की जगह नहीं होती। प्रत्येक सदस्य को अपनी राय रखने की स्वतंत्रता पार्टी में अंदरुनी लोकतंत्र की मजबूती के लिए जरूरी है।

बरखा ने यहां तक कहा कि ये पार्टी किसी एक परिवार की प्राइवेट लिमिटेड कंपनी नहीं है। राजनीतिक दल है जिसे रिप्रजेंटेशन ऑफ पीपल्स एक्ट 1951 के तहत पंजीकृत किया गया है। कांग्रेस ऐसा फोरम है जहां राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर अलग-अलग राय और विचार वाले लोग चर्चा करते हैं।

कांग्रेस ने बरखा सिंह 6 साल के लिए किया निष्कासित 

barkha singh attacks on rahul gandhi after expels from congress
बरखा शुक्ला ने प्रेस वार्ता के दौरान द‌िखाई राहुल गांधी की पार्टी करती हुई फोटो - फोटो : अमर उजाला

यहां किसी एक तरह की मानसिकता या एक परिवार की मानसिकता की जगह नहीं होती। प्रत्येक सदस्य को अपनी राय रखने की स्वतंत्रता पार्टी में अंदरुनी लोकतंत्र की मजबूती के लिए जरूरी है।  

यहां तक कि पार्टी ने पिछले 17 साल से चुनाव नहीं कराया है। राहुल गांधी जानबूझकर संगठन के चुनाव में देरी कर रहे हैं। राहुल गांधी उपाध्यक्ष पद के लिए चुने भी नहीं गए हैं। मैं इसके खिलाफ चुनाव आयोग में एक याचिका दाखिल करने जा रही हूं। कांग्रेस मेरी भी उतनी ही है जितनी हर कार्यकर्ता की है। 

बरखा सिंह ने कहा, इस समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चस्व के आगे विपक्ष की भूमिका ज्यादा महत्वपूर्ण है। राहुल गांधी की मानसिक और राजनीतिक अक्षमता के कारण कांग्रेस मजबूत विपक्ष की भूमिका नहीं निभा पा रही है।

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस की अनुशासन समिति ने शुक्रवार को दिल्ली महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष बरखा शुक्ला सिंह को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। एमसीडी चुनाव से ठीक पहले पार्टी विरोधी गतिविधि करने के लिए यह कार्रवाई की गई है। इसके लिए एक प्रस्ताव भी पास किया गया।

कांग्रेस दफ्तर में सामान लेने पहुंची बरखा शुक्ला सिंह की निजी सहायक ने कहा कि जब महिला कांग्रेस अध्यक्ष पद छोड़ दिया है तो निजी सामान निकालने में क्या दिक्कत है। फिर सामान के लिए छोटा टेंपो बुलाया गया, जिसमें कंप्यूटर, छोटा फ्रिज, एक आलमारी व कुछ अन्य सामान लादकर ले गए।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed