फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Barapullah Phase-3 corridor was inaugurated in Delhi

दिल्लीवासियों को बड़ी सौगात: अमित शाह ने किया बारापुला फेज-3 कॉरिडोर का उद्घाटन, बदलेगा पूर्वी दिल्ली का सफर

Tue, 29 Sep 2026 12:35 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Vijay Singh Pundir Updated Tue, 29 Sep 2026 12:35 PM IST
सार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज दिल्ली में बारापुल्ला फेज-3 कॉरिडोर का उद्घाटन किया। यह कॉरिडोर पूर्वी दिल्ली और दक्षिणी दिल्ली के बीच कनेक्टिविटी प्रदान करेगा।

विज्ञापन
Barapullah Phase-3 corridor was inaugurated in Delhi
अमित शाह ने किया बारापुला फेज-3 कॉरिडोर का उद्घाटन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बारापूला फेज-3 कॉरिडोर का उद्घाटन आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और लोक निर्माण मंत्री प्रवेश वर्मा समेत अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन


इस मौके पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, 'इस प्रोजेक्ट को 2014 में मंजूरी मिली थी। इसमें मयूर विहार से सराय काले खां तक 11 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर बनाना शामिल था। दिल्ली में 2025 तक सत्ता में रही सरकार इतने वर्षों के बाद भी इस काम को पूरा नहीं कर पाई। हमने इसे कैसी हालत में पाया। प्रवेश जी और मैं इसका निरीक्षण करने आए थे। पुल दोनों तरफ से शुरू हुआ पर बीच में जगह खाली ही खाली थी। बीच का पूरा हिस्सा अधूरा था।'
विज्ञापन


बारापुला एलिवेटेड कॉरिडोर के उद्घाटन के दौरान दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि मयूर विहार से सराय काले खां तक बनने वाला एलिवेटेड कॉरिडोर वर्ष 2014 में स्वीकृत हुआ था, लेकिन लंबे समय तक अधूरा पड़ा रहा। उन्होंने बताया कि परियोजना में भूमि अधिग्रहण, पेड़ों की कटाई की अनुमति और हाई टेंशन वायर हटाने जैसे महत्वपूर्ण कार्य लंबित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि मंत्री प्रवेश वर्मा और अधिकारियों के निरंतर प्रयासों से सभी आवश्यक स्वीकृतियां पूरी कराकर आज यह महत्वपूर्ण परियोजना जनता को समर्पित हो सकी है। उन्होंने कहा कि यह कॉरिडोर दिल्लीवासियों के सफर को आसान बनाने और कनेक्टिविटी बेहतर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

'दिल्ली की जनता का 11 वर्षों का इंतजार खत्म हुआ'
मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा कि आज बड़ी खुशी की बात है कि इतनी बड़ी परियोजना का उद्घाटन हो रहा है। आज वो इंतजार खत्म हो गया जो 11 वर्षों से दिल्ली की जनता देख रही थीं। 11 साल से इस फ्लाईओवर का काम चल रहा था। टैक्सपेयर का पैसा बर्बाद हो रहा था। कई एनओसी की आवश्यकता थी। सारी समस्याओं को हमने दूर किया। जनता ने हमारे ऊपर भरोसा जताया हमने समयबद्ध तरीके से इस काम को पूरा किया है। ऐसे कितने प्रोजेक्ट रुके हुए थे लेकिन जब से हमारी सरकार बनी है काम पूरे हो रहे हैं। मुकरबा अंडर पास और सावित्री फ्लाईओवर , मोदी मिल फ्लाईओवर का भी शिलान्यास हुआ है। सारी कार्ययोजना दिल्ली के आगे के 50 साल को देखते हुए बनाई गई है।

Barapullah Phase-3 corridor was inaugurated in Delhi
बारापुला फेज-3 कॉरिडोर का उद्घाटन - फोटो : अमर उजाला

बारापुला फेज-3 के शुरू होने से पूर्वी दिल्ली के लोगों का दक्षिण और मध्य दिल्ली तक का सफर आसान होगा। मयूर विहार फेज-1 से सराय काले खां तक करीब 3.5 किलोमीटर लंबे इस कॉरिडोर के चालू होने से वाहन चालकों को आईटीओ, रिंग रोड और डीएनडी के अलावा एक नया सिग्नल-फ्री विकल्प मिलेगा। इससे रोजाना नौकरी और दूसरे कामों के लिए दक्षिण दिल्ली आने-जाने वाले लोगों को राहत मिल सकती है।

कॉरिडोर का सबसे सीधा फायदा मयूर विहार के फेज-1, फेज-2 और फेज-3 के साथ चिल्ला गांव के लोगों को मिलेगा। यहां से दक्षिण दिल्ली जाने वाले वाहन सीधे बारापुला कॉरिडोर का इस्तेमाल कर सकेंगे। इससे सराय काले खां की ओर जाने के लिए पुराने रास्तों पर निर्भरता कम होने की संभावना है।

लक्ष्मी नगर, शकरपुर और पटपड़गंज के लोगों को भी दक्षिण दिल्ली जाने के लिए नया रूट मिलेगा। इन इलाकों से आने वाले वाहन मयूर विहार के रास्ते कॉरिडोर तक पहुंच सकेंगे। इससे विकास मार्ग और आईटीओ की तरफ जाने वाले यातायात का दबाव कम होने की उम्मीद है। वहीं, आनंद विहार, कड़कड़डूमा और विवेक विहार के साथ वसुंधरा एन्क्लेव और दल्लूपुरा के वाहन चालकों को भी दक्षिण दिल्ली जाने के लिए वैकल्पिक रास्ता मिलेगा।

Barapullah Phase-3 corridor was inaugurated in Delhi
बारापुला फेज-3 कॉरिडोर का उद्घाटन - फोटो : अमर उजाला
नए कॉरिडोर से दक्षिण दिल्ली के लिए सीधा विकल्प मिलेगा
दिल्ली में काम करने वाले गौरव ने बताया कि पहले दक्षिण दिल्ली जाने के लिए उन्हें लंबा चक्कर लगाना पड़ता था। अब मयूर विहार होकर बारापुला का रास्ता मिलने से समय और दूरी दोनों बचने की उम्मीद है। वहीं, कैब चालक उत्सव ने बताया कि जाम से बचने के लिए कई बार डीएनडी होकर लंबा रास्ता लेना पड़ता है। नए कॉरिडोर से दक्षिण दिल्ली जाने के लिए सीधा विकल्प मिलेगा।

चिल्ला बॉर्डर और क्राउन प्लाजा की तरफ आने-जाने वाले ट्रैफिक पर भी पड़ेगा असर
ट्रैफिक पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक, चिल्ला बॉर्डर और क्राउन प्लाजा की तरफ आने-जाने वाले यातायात पर भी इसका असर पड़ेगा। पीक आवर्स में डीएनडी और अक्षरधाम के सामने वाहनों का दबाव बढ़ जाता है। नए कॉरिडोर से यातायात का बंटवारा होने पर इन मार्गों पर दबाव कम होने और ट्रैफिक संभालने में आसानी होने की उम्मीद है। हालांकि, इसका वास्तविक असर कॉरिडोर पर यातायात शुरू होने के बाद ही स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed