बार मालिक के भाई ने रिसेप्शनिस्ट को गाड़ी में खींचकर फाड़े कपड़े
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारा मॉल के बार में काम करने वाली रिसेप्शनिस्ट को गाड़ी में अगवा कर छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। नशे में धुत बार मालिक के भाई ने युवती को जबरदस्ती गाड़ी में बैठाकर कपड़े फाड़ते हुए छेड़छाड़ की।
इस बीच गाड़ी अनियंत्रित होने की वजह से डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में घायल दोनों को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया।
मंगलवार को पीड़िता के बयान दर्ज होने से पहले आरोपी मौके से फरार हो गया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
गाड़ी में बिठाकर वजीराबाद रोड की तरफ ले गया
एमजी रोड स्थित सहारा मॉल में ईलाइट बार एंड क्लब में दिल्ली महरौली निवासी 18 वर्षीय महिला बार रिसेप्शनिस्ट का काम करती है। पुलिस के मुताबिक सोमवार रात एक बजे ड्यूटी खत्म होने के बाद वह घर लौट रही थी।
इस दौरान सहारा मॉल के बाहर बार मालिक इंद्र भाटी का छोटा भाई छतर भाटी रिट्ज गाड़ी लेकर पीड़िता के सामने पहुंचा। वह शराब के नशे में था।
युवती जब तक कुछ समझ पाती आरोपी ने उसे जबरदस्ती अपनी गाड़ी में बैठाया और वजीराबाद रोड की तरफ ले गया।
गाड़ी में बिठाकर फाड़ दिए कपड़े
आरोपी ने युवती के साथ छेड़छाड़ करते हुए कपड़े फाड़ दिए। इस बीच गाड़ी की रफ्तार अधिक होने की वजह से वह आरडी सिटी के सामने डिवाइडर से जा टकराई।
जिसमें दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। देररात हुए हादसे के बाद दोनों को निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया लेकिन पुलिस के आने से पहले ही आरोपी फरार हो गया।
मंगलवार देरशाम पीड़िता के होश में आने के बाद पुलिस ने बयान दर्ज किया। उसी आधार पर सेक्टर-29 थाना पुलिस ने आरोपी छतर के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। उसके घर के अलावा कई ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।