फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   'discussion and costs between' full Form candidates

‘चर्चा और खर्चा’ के बीच प्रत्याशियों ने भरा पर्चा

Thu, 22 Jan 2015 08:52 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Thu, 22 Jan 2015 08:52 PM IST
विज्ञापन
'discussion and costs between' full Form candidates

बार एसोसिएशन चुनाव प्रक्रिया के साथ ही कचहरी में पर्चा, खर्चा और चर्चा का दौर शुरू हो गया है। अध्यक्ष और सचिव पद के लिए इस बार रोचक मुकाबले की उम्मीद है। एक ही पद के लिए कई दावेदार मैदान में ताल ठोंक रहे हैं।

विज्ञापन


बार चुनाव को लेकर जहां नामांकन से पहले ही चर्चाओं का दौर शुरू हो गया वहीं कुछ संभावित प्रत्याशियों ने चुनावी हवा को खुद के पक्ष में करने के लिए ‘खर्चा’ करने से भी गुरेज नहीं किया।
विज्ञापन


पिछले सप्ताह ही एक प्रत्याशी ने समर्थकों को एक नामचीन होटल में पार्टी ही दे डाली। कई अन्य प्रत्याशी भी चुनाव के लिए पानी की तरह खर्च कर रहे हैं।

इस मामले में एल्डर कमेटी के चेयरमैन रविदत्त त्यागी का कहना है कि चुनाव के लिए नियम बना दिए गए हैं। किसी भी प्रत्याशी द्वारा पार्टी करने और अन्य खर्च की शिकायत मिलती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर बृहस्पतिवार को नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही कई प्रत्याशियों ने अपने समर्थकों के साथ पर्चा दाखिल किया।

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल पंडित और सचिव योगेंद्र कौशिक के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए अधिवक्ता मुनीश त्यागी, संतोष कुमार और सचिव पद के लिए नौशाद खान और सीपी सिंह तेवतिया ने पर्चा दाखिल किया।

वरिष्ठ उपाघ्यक्ष पद के लिए ओमप्रकाश, सिंधु प्रभा झा, रजनीकांता और धर्मशिला ने और कनिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए स्नेह त्यागी, अमित पंत, लोकेंद्र, उबेदुलहक और गुड्डू चौधरी ने पर्चा दाखिल किया।


सहसचिव प्रशासन और सहसचिव पुस्तकालय के लिए भी 4-4 नामांकन किए गए। इसके अलावा वरिष्ठ सदस्यों के लिए 8 और कनिष्ठ सदस्य के लिए 7 अधिवक्ताओं ने नामांकन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed