फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bansuri Swaraj asked five questions to AAP and Congress

Delhi: बांसुरी स्वराज ने AAP और कांग्रेस से पूछे पांच सवाल, विपक्ष की रैली को एक भ्रष्टाचारियों का संगठन बताया

Tue, 02 Apr 2024 12:13 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 02 Apr 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
Bansuri Swaraj asked five questions to AAP and Congress
भाजपा नेता बांसुरी स्वराज - फोटो : ani

प्रदेश भाजपा की मंत्री बांसुरी स्वराज ने इंडी गठबंधन की रैली को एक भ्रष्टाचारियों का संगठन बताया है। उन्होंने कहा है कि इसमें न तो कोई सामंजस्य था और न ही उसका आम जनता से कोई लेना देना। यह भ्रष्टाचार को छिपाने और जनता को मुख्य मुद्दों से भटकाने के लिए महज एक प्रोपगेंडा था। यह राजनीतिक गठबंधन नही है यह तो ठगबंधन है। इसमें शामिल हर पार्टी एक दूसरे को ठगने वाली है। कांग्रेस ने मंच से अरविंद केजरीवाल की तस्वीर का बोर्ड हटवा कर यह साबित भी कर दिखाया।

विज्ञापन


मीडिया से बातचीत में बांसुरी स्वराज ने कहा कि राहुल गांधी जब भाषण दे रहे थे उस वक्त सारी कुर्सियां खाली थीं, जो बताती है कि इस रैली को जनता का समर्थन नहीं मिल पाया। आम आदमी पार्टी कह रही थी कि केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ रैली है जबकि कांग्रेस का दावा था कि यह रैली किसी व्यक्ति विशेष के समर्थन में नहीं है।
विज्ञापन


कांग्रेस और आप से किए यह सवाल
1.कांग्रेस बताए कि इन्कम टैक्स ने जो नोटिस दिया है, वह सही है या गलत? टैक्स आंकड़े गलत दिखाये या नही ?
2. कांग्रेस पार्टी बताए कि उसने समय पर इन्कम टैक्स फाइल क्यों नहीं किया? आय को कम करके क्यों बताया ?
3. आम आदमी पार्टी बताए कि क्या सुनीता केजरीवाल अब अघोषित रूप से मुख्यमंत्री हैं?
4. आप बताए कि शराब घोटाले में उनके नेताओं को कोर्ट जमानत क्यों नहीं दे रही है?
5. नौ बार सम्मन हुआ तो केजरीवाल पेश क्यों नहीं हुए? क्या वे चाहते थे कि जानबूझकर मामला चुनाव तक जाए और वह गिरफ्तारी पर विक्टिम कार्ड खेल सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed