{"_id":"5d647e318ebc3e01665e2a8b","slug":"banquet-hall-owner-hanged-self-due-to-illness-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमारी से परेशान बैंक्वेट हॉल मालिक ने लगाई फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीमारी से परेशान बैंक्वेट हॉल मालिक ने लगाई फांसी
Tue, 27 Aug 2019 06:19 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Tue, 27 Aug 2019 06:19 AM IST
विज्ञापन
फांसी लगाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानसरोवर पार्क में बैंक्वेट हॉल के मालिक ने बीमारी से परेशान होकर फांसी लगा ली। मृतक की शिनाख्त सुभाष चंद्र (63) के रूप में हुई है। पुलिस को मृतक के पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है।
विज्ञापन
नोट में सुभाष ने अपनी बीमारी का जिक्र करते हुए किसी को मौत का जिम्मेदार नहीं बताया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीटीबी अस्पताल भेज दिया है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, सुभाष चंद्र अपने परिवार के साथ राम नगर, ईस्ट ऑफ लोनी रोड पर रहते थे। परिवार में पत्नी सुशीला देवी के अलावा बेेटा चंद्रशेखर और एक बेटी व अन्य सदस्य हैं। सुभाष का ईस्ट ऑफ लोनी रोड पर गोपाल वाटिका के नाम से बैंक्वेट हॉल है।
विज्ञापन
सोमवार सुबह करीब 10 बजे सुभाष घर से टहलने जाने की बात कर निकले थे। काफी देर तक वह घर नहीं लौटे। परिजन उनकी तलाश करते रहे। इस बीच शाम को बैंक्वेट हॉल के कर्मचारियों ने देखा कि सुभाष वहां एक कमरे में पंखे से लटके हुए थे।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। छानबीन के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।