फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Banks disbursed 1006 crore, Rs 90 crore came back

नोटबंदीः बैंकों ने बांटे 1006 करोड़, वापस आए महज 90 करोड़

Mon, 26 Dec 2016 09:31 AM IST
भोला पांडेय/अमर उजाला, फरीदाबाद
भोला पांडेय/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Mon, 26 Dec 2016 09:31 AM IST
विज्ञापन
Banks disbursed 1006 crore, Rs 90 crore came back
file photo - फोटो : AmarUjala

नोटबंदी के कारण पैदा हुई नकदी का संकट अभी खत्म होने वाला नहीं है। इस संकट के लिए अब सरकार अथवा बैंक नहीं खुद शहरवासी जिम्मेदार हैं। क्योंकि बैंक से मिली नकदी को वह दबाकर बैठ गए हैं।

विज्ञापन


यही कारण है कि मार्केट में नकदी का जो फ्लो बनना चाहिए वह नहीं बन पा रहा है। आपको जानकर हैरानी होगी कि शहरवासियों को अब तक विभिन्न बैंकों के जरिए कुल 1006 करोड़ रुपये की नई करेंसी दी जा चुकी है। उसमें से महज 90 करोड़ ही नए नोट दोबारा बैंकों में आ पाए हैं। ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि नकदी संकट अभी खत्म होने वाली नहीं है।
विज्ञापन


बता दें कि केंद्र सरकार के नोटबंदी के आज 48 दिन पूरे हो गए। इन दिनों में शहर की कुल 298 बैंक शाखाओं में लोग 500-1000 रुपये के पुराने 3900 करोड़ रुपये (ये आंकड़ा 22 दिसंबर का है) जमा करा चुके हैं। इसके बदले बैंकों ने अब तक ग्राहकों को कुल 1006 करोड़ रुपये दे चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

36 हजार नए खाते खोले गए 

Banks disbursed 1006 crore, Rs 90 crore came back
- फोटो : अमर उजाला

​यानी जमा राशि की महज 25.7 फीसदी ही नई नकदी लोगों तक पहुंच पाई है। लीड बैंक मैनेजर एलएम शर्मा ने बताया कि जिले में दी गई 1006 करोड़ की नई नकदी में से अभी तक दोबारा बैंकों में केवल 90 करोड़ रुपये ही जमा हो पाए हैं। जिन्हें भी नई नकदी मिली वह उसे दबाकर बैठ गए हैं।

रेलवे रोड स्थित आईडीबीआई बैंक के शाखा प्रबंधक एसपी सिंह का कहना है कि नई नकदी जमा करने से अर्थ व्यवस्था के बिगड़ने का खतरा पैदा हो जाएगा। ग्राहकों को चाहिए वह नकदी को मार्केट में लाएं ताकि नकदी का फ्लो बन सके। नीलम बाटा रोड स्थित सिंडीकेट बैंक के एजीएम रमाकांत शर्मा ने कहा कि नई नकदी का दोबारा बैंकों में न आना चिंता का विषय है।


नोटबंदी के बाद असंगठित क्षेत्रों में काम करने वाले अस्थायी श्रमिकों का खाता खुलवाने के लिए सरकार के निर्देश पर जनधन योजना के तहत नए खाते खोलने की शुरूआत की गई है। 8 नवंबर के बाद से अब तक करीब 36 हजार नए जनधन खाते खोले गए। इनमें ईंट भट्टों व फैैक्ट्री आदि में काम करने वाले अस्थायाी श्रमिक शामिल हैं।

विकसित नहीं होगी अर्थव्यवस्था

Banks disbursed 1006 crore, Rs 90 crore came back
फाइल फोटो - फोटो : social media

मैनेजर एलएम शर्मा ने बताया कि पहले जिले में जनधन खाता धारकों की कुल संख्या 461000 थी जो अब बढ़कर 497000 तक पहुंच गई है। अब किसी भी श्रमिक को नकदी का भुगतान नहीं होगा बल्कि उनके खाते में धनराशि संबंधित संस्थानों द्वारा चेक आदि के जरिए भेजी जाएगी। 


नोटबंदी के कारण पुरानी और नई नकदी आउट ऑफ सर्कुलेशन हो चुकी है। नई नकदी जमा करने से अर्थव्यवस्था विकसित नहीं हो पाएगी और इसका मार्केट पर बुरा असर पड़ेगा। साथ ही भ्रष्टाचार भी बढ़ेगा।

निश्चित रूप से कैशलेस व्यवस्था लागू होने से अर्थ व्यवस्था पटरी पर तेजी से जाएगी लेकिन छोटे छोटे कामकाज के लिए नकदी और उसका प्रचलन दोनों जरूरी भी हैं। -प्रोफेसर डीपी वैद्य, डीएवी कॉलेज फरीदाबाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed