फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   bank was engaged in fire, burned alive officer

बैंक में लगी थी आग, साथियों को बचा जिंदा जल गया अधिकारी

Thu, 20 Aug 2015 10:53 AM IST
Updated Thu, 20 Aug 2015 10:53 AM IST
विज्ञापन
bank was engaged in fire, burned alive officer

उत्तर-पश्चि दिल्ली के मौर्या एंक्लेव में बुधवार दोपहर बैंक ऑफ बड़ौदा में लगी आग में बैंक अधिकारी की जिंदा जलकर मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त विपुल बक्शी (29) के रूप में हुई है। हादसे के दौरान तीन मंजिला बैंक की इमारत में रखा पूरा सामान जल गया।

विज्ञापन


आग में विपुल पहली मंजिल पर फंस गए। खबर मिलने के बाद मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से बिल्डिंग में फंसे लोगों को किसी तरह बाहर निकाला। दमकल की आठ गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


मौर्या एंक्लेव पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है। विपुल के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बाबा भीमराव अंबेडकर अस्पताल भेज दिया गया है। हादसा दोपहर करीब 2.00 बजे हुआ। पहली मंजिल पर अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पहली और दूसरी मंजिल को अपनी चपेट में ले लिया और धुआं ही धुआं भर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ लोगों दूसरी बिल्डिंग पर कूदकर अपनी जान बचाई।

bank was engaged in fire, burned alive officer

हादसे के समय बैंक में 40 से 50 कर्मचारियों के अलावा 15-20 ग्राहक मौजूद थे। खबर मिलते ही बीट कांस्टेबल और अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए।


किसी तरह बैंक कर्मियों और ग्राहकों को बैंक से बाहर निकाला गया। कुछ लोगों ने छत पर पहुंचकर दूसरी बिल्डिंग पर कूदकर अपनी जान बचाई।

मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने दोपहर करीब 2.50 बजे आग पर काबू पाया। जांच के दौरान पहली मंजिल से बैंक में तैनात पीओ (प्रोबेसनरी ऑफिसर) विपुल बक्शी का शव बुरी तरह जला हुआ बरामद हुआ।

विपुल आग में फंस कर बेहोश हो गए

bank was engaged in fire, burned alive officer

आशंका व्यक्त की जा रही है कि हादसे के समय विपुल आग में फंस कर बेहोश हो गए। बाद में वह आग की चपेट में आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बैंक ऑफ बड़ौदा के ब्रांच मैनेजर बी.बी बहल ने बताया कि मूलरूप से बिहार के बेगूसराय के रहने वाले विपुल सात-आठ माह से उनकी शाखा में तैनात थे।


इससे पूर्व वह शक्ति नगर की शाखा में थे। वह पीतमपुरा के एस-ब्लॉक में अपने माता-पिता के साथ रहते थे। इधर मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती जांच में लगता है कि पहली मंजिल के एसी में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी। मामले की जांच जारी है।

पुलिस के मुताबिक अधिकारी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, मामला दर्ज कर आग के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

लोगों को बचाया लेकिन खुद को नहीं बचा सका

bank was engaged in fire, burned alive officer

बैंक में मौजूद लोगों का कहना था कि हादसे के समय विपुल बैंक की पहली मंजिल पर मौजूद था। जैसे ही आग लगी उसने लोगों को नीचे की ओर भेजना शुरू कर दिया। जान की परवाह न किया हुए विपुल ने कई लोगों को जीने से नीचे भेजा। इधर, आग अचानक बैंक के रिकॉर्ड रूम तक पहुंच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।


आशंका व्यक्त की जा रही है कि विपुल उसी आग की वजह से उसमें फंस गया। इधर बैंक के बाहर मौजूद लोगों का कहना था कि स्थानीय पुलिसकर्मियों ने भी जान पर खेलकर कई लोगों को बैंक से बाहर निकाला। कुछ लोगों को छत पर भेजकर बराबर वाली बिल्डिंग में कुदा दिया।

मामले की छानबीन कर रहे एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बैंक में अंदर जाने का रास्ता बेहद संकरा है। ऐसे में समय रहते ज्यादातर लोगों को निकाल लिया गया।

अगर आग और तेजी से फैली होती तो शायद हादसे में और लोगों की जान जा सकती थी। मौके पर मौजूद एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि कुछ माह पूर्व बैंक के मुख्य दरवाजे को खत्म कर वहां पर एटीएम लगा दिया गया है। बैंक की एंट्री पीछे के रास्ते से कर दी गई, जो बिल्डिंग के हिसाब से छोटा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed