फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bank on the transaction will be cheaper than food.

बैंक से ज्यादा ट्रांजेक्शन करने पर मिलेगा सस्ता खाना

Tue, 07 Jul 2015 01:35 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Tue, 07 Jul 2015 01:35 AM IST
विज्ञापन
Bank on the transaction will be cheaper than food.
बैंकों में ज्यादा लेनदेन करना ग्राहकों के लिए फायदे का सौदा साबित होने वाला है। ऐसे ग्राहकों को अब रेस्टोरेंट में खाना और मूवी देखना भी सस्ता पड़ेगा।
विज्ञापन


ज्यादा लेनदेन करने वाले उपभोक्ताओं को बैंकों की ओर से रिवार्ड प्वाइंट देने की शुरुआत की जा रही है। एसबीआई ने इसकी गाइड लाइन तैयार कर ली हैं, जल्द ही इसकी घोषणा कर दी जाएगी।

बैंकों में कारोबारी उपभोक्ताओं को लुभाने की होड़ लगी है। ज्यादा से ज्यादा उपभोक्ताओं को अपने साथ जोड़ने और बैंक कारोबार बढ़ाने को कई प्लान समय-समय पर लागू किए जाते हैं।
विज्ञापन


एसबीआई केअनुसार ज्यादा लेनदेन करने वालों को रिवार्ड प्वाइंट दिए जाएंगे। जितना ज्यादा धनराशि में और जितनी ज्यादा बार लेन-देेन होगा, उसी आधार पर रिवार्ड प्वाइंट होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिवार्ड प्वाइंट खाताधारक के क्रेडिट-डेबिट कार्ड में एकत्रित होते जाएंगे। इनकी जानकारी बैंक मैसेज से भी उपभोक्ताओं को मिलेगी।

इन रिवार्ड प्वाइंट के आधार पर रेस्टोरेंट में खाने, मूवी के टिकट और मेट्रो-रोडवेज के किराए में छूट मिलेगी। ऑनलाइन भुगतान करने के दौरान रिवार्ड प्वाइंट को पेमेंट में जोड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed