{"_id":"5d44b0ee8ebc3e6d1a13ee71","slug":"bank-officer-jumped-from-the-sixth-floor-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोन पर बात करते-करते बैंक अधिकारी ने छठी मंजिल से लगाई छलांग, प्यार में हो गया था नाकाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोन पर बात करते-करते बैंक अधिकारी ने छठी मंजिल से लगाई छलांग, प्यार में हो गया था नाकाम
Sat, 03 Aug 2019 10:51 AM IST
दुष्यंत शर्मा
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 03 Aug 2019 10:51 AM IST
विज्ञापन
death
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरके पुरम के भीकाजी कामा प्लेस स्थित विजया बैंक की शाखा में पीओ पर तैनात एक अधिकारी ने छठी मंजिल से नीचे छलांग लगा दी। छलांग लगाने से पहले वह किसी से बात कर रहा था और और बात-बात करते नीचे छलांग लगा दी। माना जा रहा है कि वह किसी महिला दोस्त से बात कर रहा था। पुलिस मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाल रही है।
विज्ञापन
डायरी में लिखा सुसाइड नोट मिला है। इसमें उसने महिला दोस्त का नाम लिखकर लिखा है कि वह उससे बहुत प्यार करता है। आरके पुरम पुलिस ने शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
दक्षिण-पश्चिमी जिला डीसीपी देवेंद्र आर्या ने बताया कि अभिषेक सिंह (26) तारा नगर, ककरौला मोड, द्वारका में परिवार के साथ रहता था। उसके पिता आशुतोष सीआईएसएफ में सब इंस्पेक्टर हैं। अभिषेक अंसल चैंबर नंबर-2, भीकाजी कामा प्लेस में स्थित विजय बैंक की शाखा में पीओ की पद पर तैनात था।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार दोपहर को वह अंसल चैंबर की छठी मंजिल पर गया और वहां किसी से फोन पर बात करने लगा। मौके पर सिक्योरिटी गार्ड मौजूद था। गार्ड ने पुलिस को बताया कि अभिषेक फोन पर बात कर रहा था। इस कारण उसने छत पर आने का कारण नहीं पूछा।
अभिषेक ने बृहस्पतिवार दोपहर करीब तीन बजे मोबाइल पर बात-बात करते-करते नीचे छलांग लगा दी। वह नीचे गाड़ियों पर गिरा। उसे तुरंत एम्स के ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस को अभिषेक के ऑफिस से एक डायरी मिली है। इस डायरी में उसने अपनी महिला दोस्त के नाम अंग्रेजी भाषा में तीन-चार लाइनें लिखी हैं। अभिषेक का कहना है कि महिला दोस्त का नाम लिखकर लिखा है कि मै तुम्हें बहुत प्यार करता हूं। इस प्यार को मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकता। अभिषेक के परिजनों ने बताया कि अभिषेक की शादी की बात चल रही थी।