{"_id":"d358a83be316729ca5725c42039a8ef7","slug":"bank-manager-including-proceedings-on-the-order-of-four","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक मैनेजर समेत चार पर मुकदमा दर्ज करने के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक मैनेजर समेत चार पर मुकदमा दर्ज करने के आदेश
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Thu, 15 May 2014 03:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रोनिका सिटी एसोसिएशन में गबन के मामले में एसोसिएशन के अध्यक्ष की ओर से 156/3 के तहत दी गई अर्जी पर सीजेएम कोर्ट ने सिंडीकेट बैंक शाखा के मैनेजर और एसोसिएशन के पूर्व सचिव समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
बार एसोसिएशन के पूर्व सचिव एडवोकेट संतोष कुमार ने बताया कि ट्रोनिका इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के चुनाव 3 अगस्त 2013 को हुए थे। इसमें उनके मुव्वकिल अब्बास हुसैन जैदी को अध्यक्ष चुना गया था।
विज्ञापन
इसी एसोसिएशन में पूर्व में सचिव रहे राजेंद्र सिंह विज और कोषाध्यक्ष अमरदीप सिंह ने 3 अगस्त को अपना कार्यकाल समाप्त हो जाने के बावजूद 5 अगस्त 2013 को एसोसिएशन के बैंक एकाउंट से 1.25 लाख की रकम अपने निजी इस्तेमाल और हड़पने की नीयत से मैसर्स जिफ्फी प्रा. लि. (जिसके डायरेक्टर पूर्व उपाध्यक्ष ओपी अनेजा थे) के बैंक एकाउंट में ट्रांसफर कर दी।
विज्ञापन