फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   bank manager and student killed in accident

कार की टक्कर से बैंक मैनेजर, कैंटर से छात्र की मौत

Sat, 24 May 2014 07:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Sat, 24 May 2014 07:46 PM IST
विज्ञापन
bank manager and student killed in accident

ग्रेटर नोएडा के कासना कोतवाली क्षेत्र के पार्श्वनाथ सोसायटी के पास एक कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी। इस घटना में स्कूटी सवार प्रबंधक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उन्होंने दम तोड़ दिया। युवक नोएडा के एक निजी बैंक में प्रबंधक था।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि ओमेगा सेक्टर में निशांत मिश्र अपने परिवार के साथ रहते थे। वह नोएडा के सेक्टर-52 स्थित निजी बैंक में बतौर मैनेजर के रूप में कार्यरत थे। शुक्रवार शाम को बैंक से घर आए और रात में कुछ सामान लाने के लिए घर से स्कूटी लेकर बाजार के लिए निकले थे। वापस लौटते समय एक कार ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। जिससे स्कूटी सवार मैनेजर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर रात में मैनेजर ने इलाज के दौरान ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज करके अज्ञात कार चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कक्षा छह के छात्र को दूध के केंटर ने कुचला मौत
नोएडा। जेवर के कानीगढ़ी रोड पर एक दूध के छोटे केंटर ने कक्षा छह के छात्र को कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


पुलिस ने बताया कि मोहम्मद युसुफ का बेटा मोहम्मद कैफ जेवर के ही एक स्कूल में कक्षा छह का छात्र था। शनिवार की सुबह वह अपने घर के सामने खेल रहा था। उसी समय कानीगढ़ी गांव की ओर से दूध का छोटा केंटर आया और बच्चे को कुचल दिया।

जिससे कैफ की मौके पर मौत हो गई। आरोपी चालक गाड़ी को लेकर फरार हो गया। पुलिस ने बच्चे के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed