{"_id":"cc1603bb120140bd14d3776b07ab5c3e","slug":"bank-employee-commits-suicide-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस बैंककर्मी ने क्यों लगा दी मेट्रो के सामने छलांग?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस बैंककर्मी ने क्यों लगा दी मेट्रो के सामने छलांग?
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 01 Feb 2014 01:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिलक नगर मेट्रो स्टेशन पर शुक्रवार सुबह बैंक कर्मचारी ने ट्रेन के सामने छलांग लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन
सुइसाइड नोट में उसने बीमारी के कारण खुदकुशी करने की बात लिखी है। वहीं, घटना के कारण द्वारका से राजीव चौक की ओर जाने वाले रूट पर करीब बीस मिनट तक मेट्रो की आवाजाही बाधित रही।
पुलिस के अनुसार, सुबह करीब पौने दस बजे सूचना मिली कि किसी व्यक्ति ने तिलक नगर मेट्रो स्टेशन पर प्लेटफार्म से ट्रेन के सामने छलांग लगा दी है।
यह भी पढ़ें: स्टूडेंट ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप तो टीचर ने गला रेत लिया
विज्ञापन
सीआईएसएफ के जवानों ने उसे अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी पहचान तिलक नगर निवासी परमजीत सिंह (56) के रूप में हुई।
पुलिस पूछताछ में परिजनों ने बताया कि परमजीत कनॉट प्लेस स्थित पंजाब एंड सिंध बैंक में क्लर्क था। स्टेशन पर लगे सीसीटीवी फुटेज को पुलिस ने खंगाला है जिसमें द्वारका की ओर से आने वाली मेट्रो के प्लेटफार्म में घुसते ही परमजीत छलांग लगाते दिख रहा है।
विज्ञापन