फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bangladeshi man arrested for illegally posing as cook

Delhi NCR News: रसोईया बनकर अवैध रूप से रह रहा था बांग्लादेशी, पुलिस ने दबोचा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 09:43 PM IST
विज्ञापन
-उत्तर पश्चिम जिला विदेशी सेल ने शालीमार बाग से पकड़ा, निर्वासन प्रक्रिया में जुटी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तर पश्चिम जिला विदेशी सेल ने शालीमार बाग में अवैध रूप से एक घर में रसोईया का काम करने वाले बांग्लादेशी नागरिक को पकड़ा है। आरोपी के पास से मोबाइल फोन मिला है, जिसमें प्रतिबंधित आईएमओ एप और उसके बांग्लादेशी पहचान के दस्तावेज मिले हैं।

जिला के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त सिकंदर सिंह ने बताया कि पुलिस को पता चला कि शालीमार बाग गांव में एक बांग्लादेशी नागरिक घर में रसोईए का काम कर रहा है। पुलिस टीम ने एक मकान पर छापा मारकर 33 साल के अशरफ उद्दीन को हिरासत में ले लिया। उसने खुद को पश्चिम बंगाल का नागरिक बताया। पुलिस ने उसके पास से बरामद मोबाइल फोन की जांच की जिसमें पुलिस को प्रतिबंधित आईएमओ एप मिला, जिसकी मदद से बांग्लादेशी नागरिक बांग्लादेश में रहने वाले अपने परिचितों से बातचीत करते हैं। उसके मोबाइल फोन से आरोपी की पहचान पत्र संबंधित दस्तावेज और बांग्लादेश के फोटो मिले। जांच में पता चला कि आरोपी बांग्लादेश का रहने वाला है। वह बॉर्डर के जरिए भारत में घुसा और अवैध रूप से दिल्ली में पहचान बदलकर रह रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed