फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Ban on hindi film kala sach the black truth

अब आम लोग नहीं देख पाएंगे यह फिल्म

Thu, 09 Apr 2015 07:28 PM IST
Updated Thu, 09 Apr 2015 07:28 PM IST
विज्ञापन
Ban on hindi film kala sach the black truth

सेंसर बोर्ड ने डायन प्रथा पर आधारित फिल्म ‘काला सच-द ब्लैक ट्रुथ’ को अभद्र बताते हुए इसके प्रदर्शन पर रोक लगा दी है। इस निर्णय के खिलाफ फिल्म बनाने वाले प्रोडक्शन हाउस ने दिल्ली ट्रिब्युनल जाने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन


इधर, कई संस्थाओं ने फिल्म को समर्थन देने और कलाकारों ने निर्णय के खिलाफ जाने की बात कही है। बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन स्थानीय निवासी मयंक श्रीवास्तव ने किया है।
विज्ञापन


इसे इस माह के अंत में रिलीज किया जाना था। अपने देश में रिलीज करने से पहले इस फिल्म को अटलांटिक, कैलेगरी और न्यूयार्क समेत कई अंतराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का हिस्सा बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसने टॉप 10 फिल्मों में अपनी जगह भी बनाई। कुछ दिन पूर्व ही इस फिल्म को दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में भी अवार्ड मिला था।

दिल्ली ट्रिब्युनल में जाएंगे निर्माता

Ban on hindi film kala sach the black truth

फिल्म प्रदर्शन के विवाद पर मयंक ने बताया कि प्रोडक्शन हाउस ने इस विषय पर करीब डेढ़ साल तक रिसर्च किया है। इसके बाद यह तथ्य सामने आया कि झारखंड, छत्तीसगढ़, बिहार समेत देश के 12 राज्यों में डायन बताकर महिलाओं पर अत्याचार किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि जिन फिल्मों में अंग प्रदर्शन हो रहा है, सेंसर बोर्ड ऐसी फिल्मों को खूब पास कर रहा है। वहीं इस फिल्म के प्रदर्शन पर उसे ऐतराज है। बोर्ड के इस दोहरे रवैये से परेशान होकर निर्णय के खिलाफ कोर्ट में अपील की जाएगी।

इधर, इस विवाद पर स्वामी अग्निवेश ने कहा कि उन्हें रांची से ऐसी घटनाओं की सूचना मिली है। वे प्रोडक्शन हाउस का समर्थन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed