{"_id":"6ad8abbe4059145a02016f30","slug":"ban-on-entry-of-outsiders-at-du-aurobindo-college-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-160088-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: डीयू अरबिंदो कॉलेज में बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर प्रतिबंध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: डीयू अरबिंदो कॉलेज में बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर प्रतिबंध
विज्ञापन
नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के श्री अरबिंदो कॉलेज (सांध्य) ने कॉलेज परिसर में बाहरी व्यक्तियों के अनधिकृत प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। कॉलेज प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बिना पूर्व अनुमति कोई भी बाहरी व्यक्ति परिसर में प्रवेश नहीं कर सकेगा।
प्रशासन ने एक नोटिस जारी कर सभी विद्यार्थियों को इन निर्देशों का सख्ती से पालन करने को कहा है। यदि कोई छात्र किसी बाहरी व्यक्ति को कॉलेज में बुलाता है या उसे प्रवेश दिलाने में मदद करता है, तो उसके खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। यह कदम विद्यार्थियों और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है। इसका उद्देश्य कॉलेज में अनुशासन बनाए रखना और संपत्ति की रक्षा करना भी है। नोटिस में कहा गया है कि कुछ बाहरी व्यक्ति बिना अनुमति परिसर में प्रवेश कर रहे थे। विद्यार्थियों को किसी भी अनधिकृत व्यक्ति को परिसर में न बुलाने, न लाने और न ही उसके प्रवेश में मदद करने का निर्देश दिया गया है।
यदि कोई बाहरी व्यक्ति वैध अनुमति के बिना परिसर में पाया जाता है, तो उसे बाहर किया जाएगा। उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई भी की जाएगी। कॉलेज प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि अनधिकृत व्यक्तियों को परिसर में प्रवेश दिलाने में मदद करने वाले छात्रों को भी अनुशासनात्मक कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। ये निर्देश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं। नियमों का उल्लंघन गंभीरता से लिया जाएगा।