फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Ballot boxes will change the route of the security.

मतपेटियों की सुरक्षा को बदलेगा रूट

Sun, 14 Feb 2016 01:25 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sun, 14 Feb 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन
Ballot boxes will change the route of the security.
मतपेटियों की सुरक्षा के लिए रविवार को गोविंदपुरम-हापुड़ मार्ग पर भारी वाहनों का रूट परिवर्तित रहेगा। मतदान के बाद पोलिंग पार्टियां रविवार को गोविंदपुरम हापुड़ रोड स्थित अनाज मंडी पर मतपेटियां जमा करेंगी।
विज्ञापन


ट्रैफिक पुलिस ने सुरक्षा के चलते गोविंदपुरम-हापुड़ रोड पर शाम पांच बजे से रात 12 बजे तक भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगाई है। भारी वाहन इस रास्ते के बजाय एनएच-24 के रास्ते भेजे जाएंगे।
विज्ञापन


ट्रैफिक इंस्पेक्टर अनिल यादव ने बताया कि भारी वाहन ट्रक, डंपर , ट्रैक्टर, ट्रॉली व सभी प्रकार की प्राइवेट व रोडवेज बसें एनएच-24 से डासना रेलवे ओवर ब्रिज होते हुए शहर क्षेत्र में प्रवेश नहीं करेंगी, ये सभी वाहन एनएच-24 से आत्मा स्टील तिराहा डायमंड फ्लाईओवर, हापुड चुंगी चौराहे होते हुए गंतव्य को जांएगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी तरफ, ये भारी वाहन ट्रक, डंपर, ट्रैक्टर, ट्रॉली व प्राइवेट और रोडवेज बसें हापुड़ चुंगी चौराहे से गोविंदपुरम की ओर नहीं जा सकेंगी। ये सभी भारी वाहन हापुड़ चुंगी चौराहा डायमंड फ्लाईओवर, आत्मा स्टील तिराहा एनएच-24 होकर अपने गंतव्य को जाएंगे।

1114 बूथ पर सुबह आठ बजे से मतदान
मेयर उपचुनाव को जिला प्रशासन की तैयारी पूरी हो चुकी है। सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हो जाएगा। इसके लिए शनिवार को ही पोलिंग पार्टी रवाना हो गईं। रविवार को 1114 बूथ पर मतदाता अपना वोट डालेंगे।

मेयर चुनाव संपन्न कराने केलिए जिला प्रशासन ने गाजियाबाद को 12 जोन और 39 सेक्टर में विभाजित किया है। प्रत्येक मतदान केंद्र की निगरानी अधिकारी बनाए रखेंगे।

जिलाधिकारी विमल कुमार शर्मा ने बताया कि निकाय में अति संवेदनशील मतदान केंद्रों की संख्या 36 है जबकि संवेदनशील मतदान केंद्र की संख्या 38 है। सामान्य मतदान केंद्रों की संख्या 178 है।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से सभी मतदान केंद्रों की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। पहली बार ऐसा होगा जब सामान्य मतदान केंद्रों की भी निगरानी के लिए वीडियोग्राफी कराई जाएगी।


महिला कर्मचारियों को मिली छूट
पोलिंग पार्टी में शामिल महिला कर्मचारियों को बूथ पर रात में न रुकने की छूट दी गई है। महिला कर्मचारियों को अपनी सुविधानुसार रात में बूथ पर रुकने या न रुकने की छूट है। शनिवार को महिला कर्मचारियों को मतदान केंद्र दिखा दिया गया। यदि महिला कर्मचारी रात में केंद्र पर नहीं रुकती हैं तो, रविवार की सुबह साढ़े छह सात बजे तक केंद्र पर पहुंचना होगा।

ऑनलाइन खोजें अपना बूथ
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी विशाल सिंह ने बताया कि स्टेट इलेक्शन कमेटी की साइट पर निकाय चुनाव के कॉलम में नाम डालकर बूथ सर्च कर सकते हैं।

मेयर उप-चुनाव, आंकड़ों में
नामांकन प्रत्याशी संख्या - 12
कुल मतदाता संख्या - 11,77,276
पुरुष मतदाता - 6,48,119
महिला मतदाता - 5,29,157
वार्ड- 80, मतदान केंद्र - 252
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed