{"_id":"a5854c997e2a16c38e1928702c3fd2b0","slug":"ballabhgarh-depot-have-no-drinking-water-facility","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी का बुरा हाल पर बस अड्डे बिन पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी का बुरा हाल पर बस अड्डे बिन पानी
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Mon, 30 Jun 2014 06:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा रोडवेज की बल्लभगढ़ डिपो व एनआईटी बस अड्डे पर यात्रियों के पीने के लिए पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। लोग पानी खरीदकर पीते हैं। गर्मी में यात्रियों का बुरा हाल होता है।
विज्ञापन
हालांकि रोडवेज अधिकारियों का दावा है कि पीने के लिए रोजाना पानी का टैंकर मंगाया जाता है मगर जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां करती है।
बस पकड़ने आए यात्रियों के मुताबिक प्यास लगने पर पानी खरीदना पड़ता है। बल्लभगढ़ से 10 हजार और एनआईटी से दो हजार यात्री रोजाना बस पकड़ते हैं।
विभाग ने इनके लिए पीने के पानी की व्यवस्था तक नहीं की है। हरियाणा रोडवेज वर्कर यूनियन के डिपो प्रधान शैकूल खान ने बताया कि यात्रियों की तो मुसीबत है ही कर्मचारी भी बेहाल हैं। लोग घर से पानी लेकर आते हैं।
विज्ञापन
उधर, स्टेशन सुपरवाइजर जवाहर सिंह ने बताया कि पेयजल किल्लत नहीं है। लोगों के लिए एक टैंकर पानी मंगाया जाता है।
सूत्रों की माने तो हुडा को कई वर्ष पहले डिपो की सीवर और पेयजल व्यवस्था सुधारने के लिए बजट दिया गया। विभाग इसे लेकर भूल गया है। यात्रियों की सहूलियत को देखते हुए यहां आरओ लगाने का प्र्रस्ताव तैयार हुआ था।
विज्ञापन