फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bain was ineffective polyethylene, are used indiscriminately.

पॉलिथीन बैन हुआ बेअसर, घड़ल्ले से हो रहा इस्तेमाल

Sun, 21 Feb 2016 08:46 AM IST
Updated Sun, 21 Feb 2016 08:46 AM IST
विज्ञापन
Bain was ineffective polyethylene, are used indiscriminately.

जिले में जोर-शोर से शुरू हुआ पॉलिथीन बैन का अभियान धीमा पड़ता नजर आ रहा है। पॉलिथीन पर बैन लगाने और प्रशासनिक टीमों के औचक निरीक्षण के बाद जहां कुछ समय बाजार में पॉलिथीन मिलनी बंद हो गई थी।

विज्ञापन


लेकिन जांच के लिए गठित टीमों की धीमी रफ्तार से बाजार में फिर से पॉलिथीन का प्रयोग होने लगा है। इस पर रोक के लिए जिलाधिकारी एनपी सिंह ने अलग-अलग विभागों से अधिकारियों की 9 टीमें गठित की थीं।
विज्ञापन


यह टीमें सिटी मजिस्ट्रेट और उपजिलाधिकारी को कार्यों का ब्यौरा भेजती हैं। इसके बाद उपजिलाधिकारी के निर्देश पर जुर्माने की प्रक्रिया होती है।

नही लग रहा जुर्माना न हो रही कार्रवाई

Bain was ineffective polyethylene, are used indiscriminately.
लेकिन अब तक नोएडा में कहीं पर भी जुर्माने की कार्रवाई नहीं की गई। क्षेत्रीय अधिकारी अतुलेश यादव के मुताबिक प्रदूषण विभाग और नोएडा प्राधिकरण की टीमें नोएडा में पॉलिथीन बैन को सफल बनाने के लिए नियुक्त की गई थी।

प्रदूषण विभाग और परियोजना अभियंता के निर्देशन में भी टीम कई स्थानों पर गई, जिन गोदामों में पॉलिथीन मिली उनके मालिकों पर अब तक कार्रवाई या जुर्माना नहीं लगा है।

सिटी मजिस्ट्रेट बच्चू सिंह ने कहा कि पॉलिथीन का प्रयोग रोकने के लिए हमने कई विभागों की मदद से टीमों का गठन किया है। टीमों ने कई जगहों पर निरीक्षण का कार्य किया। पॉलिथीन प्रयोग रोकने के लिए गठित टीमों को जांच कर सख्त कार्रवाई और जुर्माने करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed