फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bail granted to eight accused in gold smuggling case

Delhi NCR News: गोल्ड तस्करी मामले में आठ आरोपियों को जमानत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 07:47 PM IST
विज्ञापन
कोर्ट ने कहा- हिरासत जारी रखने का कोई ठोस कारण नहीं
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पटियाला हाउस कोर्ट के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मृदुल गुप्ता ने करीब 6.5 किलोग्राम सोना तस्करी के आरोप में गिरफ्तार आठ लोगों को जमानत दे दी है। कोर्ट ने कहा कि दिल्ली कस्टम्स विभाग ने उनकी निरंतर हिरासत जारी रखने के लिए कोई विशेष कारण नहीं बताया है।

ये आरोपी 22 सितंबर को कस्टम विभाग द्वारा गिरफ्तार किए गए थे। इससे एक रात पहले इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दुबई से लौटने के बाद उन्हें सोना तस्करी के संदेह में हिरासत में लिया गया था। सोमवार को पारित आदेश में कोर्ट ने कहा कि आरोप गंभीर हैं। इसमें 6,495 ग्राम सोना बरामद हुआ है, जिसकी कीमत करीब 9.90 करोड़ रुपये बताई गई है। आरोप है कि एक आरोपी ने सुरक्षा क्षेत्र से पहले अन्य आरोपियों में सोना बांटा, सुरक्षा और इमिग्रेशन क्षेत्र के बाद उसे वापस एकत्र किया और फिर उनके साथ भारत आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed