{"_id":"6ac517e4630839f67102ecb7","slug":"98-new-dengue-cases-in-a-week-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-158086-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: डेंगू के एक सप्ताह में 98 नए मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: डेंगू के एक सप्ताह में 98 नए मरीज
विज्ञापन
नई दिल्ली। राजधानी में अक्तूबर की शुरुआत में मच्छरजनित बीमारियों का प्रकोप बढ़ा है। गत सप्ताह डेंगू के 98 नए मामले सामने आए, जो इस वर्ष सप्ताह में सर्वाधिक हैं। इसी सप्ताह मलेरिया के भी 23 नए मरीज मिले हैं। एमसीडी के अनुसार, इस वर्ष अब तक दिल्ली में डेंगू के 695 मामले दर्ज हुए हैं, जिनमें सितंबर के 286 मामले शामिल थे। मलेरिया के कुल मामले बढ़कर 266 हो गए हैं। राहत की बात है कि इस वर्ष डेंगू या मलेरिया से किसी मौत की पुष्टि नहीं हुई है। सितंबर से पहले डेंगू के मासिक मामले कभी 100 के पार नहीं गए थे। सितंबर में यह संख्या अचानक बढ़कर 286 हो गई। अक्तूबर के पहले सप्ताह में ही 98 मामले दर्ज हो चुके हैं। मलेरिया के जनवरी से अगस्त तक 142 मामले थे, सितंबर में अकेले 124 मामले सामने आए। ब्यूरो
विज्ञापन