फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Badarpur toll rates will increase from September 1 one lakh people will be affected

महंगाई: दिल्ली आना-जाना होगा महंगा, एक सितंबर से बढ़ेंगे बदरपुर टोल के रेट; जानें कितना पड़ेगा आपकी जेब पर असर

Sat, 26 Aug 2023 07:38 PM IST
Vikas Kumar Vikas Kumar
Updated Sat, 26 Aug 2023 07:38 PM IST
सार

बदरपुर टोल प्लाजा पर हर साल सितंबर माह की एक तारीख से नए टोल रेट लागू होते हैं। पिछले कुछ सालों से टोल दरों में थोड़ा बहुत फेरबदल हो रहा था। लेकिन, इस बार टोल दरों में काफी वृद्धि की गई है।

विज्ञापन
Badarpur toll rates will increase from September 1 one lakh people will be affected
बदरपुर टोल प्लासा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे स्थित बदरपुर बॉर्डर टोल से दिल्ली आवाजाही करने वाले लोगों को जल्द अपनी जेब ढीली करनी पड़ेगी। एनएचएआई की ओर से बदरपुर बॉर्डर के टोल टैक्स में एक सितंबर से तीन से 10 रुपये की बढ़ोतरी कर दी जाएगी। कार से बदरपुर टोल प्लाजा पर एक तरफ के लिए 35 रुपये टोल देना होगा, जबकि अभी 32 रुपये है। इससे करीब एक लाख वाहन चालक प्रभावित होंगे। इससे स्मार्ट सिटी के लोगों को कार से दिल्ली-आना जाना महंगा हो जाएगा।

विज्ञापन

बदरपुर टोल प्लाजा पर हर साल सितंबर माह की एक तारीख से नए टोल रेट लागू होते हैं। पिछले कुछ सालों से टोल दरों में थोड़ा बहुत फेरबदल हो रहा था। लेकिन, इस बार टोल दरों में काफी वृद्धि की गई है। कार से एक तरफ से जाने पर तीन रुपये बढ़ जाएंगे। वहीं, मल्टीपल ट्रिप (एक से अधिक बार) पर चार रुपये तक बढ़ा दिए जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइट कामर्शियल वाहनों के लिए एक तरफ से चार रुपये व भारी वाहनों के लिए सिंगलजर्नी पर नौ रुपये टोल दरें बढ़ाई गई हैं। नए रेट लागू होने से मंथली पास भी महंगे हो जाएंगे। कार के लिए अभी मंथली पास 955 रुपये में बनते हैं, एक सिंतबर से 1044 रुपये में बनाए जाएंगे। इसी प्रकार लाइट कामर्शियल वाहनों के मंथली पास जो 1432 में बनते हैं। वह 1567 में बनाए जाएंगे। वहीं भारी वाहनों के मंथली पास 3133 रुपये में बनेंगे। यह अभी 2864 में रुपये में बनते हैं।

विज्ञापन

एक सितंबर से बदरपुर टोल प्लाजा की दरों में बदलाव किया जाएगा। इसे लेकर जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। -वीके जोशी, प्रोजेक्ट निदेशक, एनएचएआई

एनएचएआई के अनुसार नई टोल दरें (रुपये में)
वाहन सिंगल राइड मल्टीपल राइट मंथली पास
कार,जीप, वैन 35 52 1044
हल्के वाहन 52 78 1567
भारी वाहन 104 157 3133

एनएचएआई के अनुसार पुरानी टोल दरें
वाहन सिंगल राइड मल्टीपल राइट मंथली पास
कार,जीप, वैन 32 48 955
हल्के वाहन   45 72 1432
भारी वाहन 95 143 2864
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed