{"_id":"6ff3e7006ec332950c6ad0893689c2bf","slug":"badarpur-gives-delhi-noida-power","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदरपुर देगा गाजियाबाद-नोएडा को बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदरपुर देगा गाजियाबाद-नोएडा को बिजली
डीपी आर्य/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 12 Mar 2014 03:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मियों में बिजली समस्या का समाधान बुधवार को एमडी की बैठक में हो जाएगा। मंगलवार को चीफ इंजीनियर और एमडी की बैठक में इसकी तैयारियां कर ली गईं।
अब सेंट्रल पूल की व्यस्तता से होने वाली बिजली कटौती बंद हो जाएगी। ट्रांसमिशन सेंट्रल पूल की एक लाइन खाली करने को तैयार हो गया है।
इससे गाजियाबाद-नोएडा को 24 घंटे पावर सप्लाई मिल सकेगी। यह सप्लाई बदरपुर थर्मल पावर प्लांट से मिलेगी।
यह थी समस्या
गाजियाबाद नोएडा को पर्याप्त बिजली नहीं मिल पाती थी। गर्मियों में जरूरत बढ़ने पर इस क्षेत्र को आने वाली लाइनें ओवरलोड हो जाती थीं।
ऐसे में सेंट्रल ग्रिड में बिजली होने और कारपोरेशन का अनुबंध होने के बावजूद लोगों को बिजली नहीं मिलती थी। ट्रांसमिशन की सेंट्रल पूल लाइन खाली न होने से बिजली संकट झेलना पड़ता था।
जनपद की बिजली जरूरत 1300 एमवीए है, जबकि उपलब्धता मात्र 950 एमवीए है। अतिरिक्त जरूरत की पूर्ति को विद्युत लाइन खाली नहीं है।
अब यह होगी व्यवस्था
ट्रांसमिशन सेंट्रल पूल की 400 केवीए की एक लाइन खाली कर देने को तैयार हो गया है। यह लाइन दिल्ली के बदरपुर थर्मल पावर प्लांट से नोएडा को कनेक्ट करेगा। यहां से सप्लाई नोएडा-गाजियाबाद को दी जाएगी। इससे लोगों को 24 घंटे सप्लाई देने में लाइनों की प्रॉब्लम नहीं जाएगी।
वेस्ट यूपी को भी मिलेगी राहत
इस लाइन के खाली होने से यूपी ग्रिड को सेंट्रल ग्रिड से जोड़ने के लिए एक और बड़ी लाइन मिल जाएगी। इससे दोनों ग्रिड में आपस में सप्लाई का आदान-प्रदान और आराम से हो सकेगा।
विज्ञापन
इससे जरूरत के वक्त यूपी ग्रिड को आराम से सप्लाई मिल सकेगी। इस लाइन के मिलने से वेस्ट यूपी के सभी जिलों को वोल्टेज सुधारने में मदद मिलेगी। अभी तक यह लाइन दिल्ली-पूर्वांचल को सप्लाई नियंत्रित करती थी।