फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   badarpur flyover toll tax to increase from 1st september

1 सितंबर से महंगा होगा बदरपुर फ्लाईओवर का सफर

Wed, 23 Aug 2017 10:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Wed, 23 Aug 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
  badarpur flyover toll tax to increase from 1st september
badarpur flyover

एक सितंबर से बदरपुर फ्लाईओवर का सफर महंगा होने जा रहा है। फ्लाईओवर के रास्ते दिल्ली से फरीदाबाद के बीच सफर करने वाले तकरीबन 46 हजार वाहनों पर बढ़ी टोल दरों की मार पड़ने जा रही है। हालांकि, एक तरफा सफर करने वाले वाहनों का राहत मिली है लेकिन कामर्शियल वाहनों और मासिक पास बनवाकर सफर करने वालों पर इसका असर पड़ेगा। 31 अगस्त की मध्यरात्रि से टोल कंपनी बढ़ी दरें वसूलनी शुरू कर देगी।  

विज्ञापन


संशोधित दरों के मुताबिक एकतरफा सफर करने वाले हल्के वाहनों पर कोई असर नहीं पड़ेगा लेकिन मल्टीपल राइड (आना-जाना) करने वाले प्राइवेट नंबर के वाहनों को एक रुपया अधिक टोल चुकाना पड़ेगा। इसके अलावा लाइट कामर्शियल वाहनों को एक तरफा सफर करने के लिए एक रुपया अतिरिक्त और मल्टीपल राइड के लिए दो रुपये अधिक टोल चुकाना पड़ेगा। 
विज्ञापन


बस और ट्रक जैसे भारी वाहनों को सिंगल जर्नी के लिए दो रुपये अधिक चुकाने पड़ेंगे, जबकि 24 घंटे में मल्टीपल राइड का भुगतान करने वालों को मौजूदा दरों के मुकाबले तीन रुपये तक अधिक चुकाने पड़ेंगे। एक सितंबर से नई टोल दरें लागू हो जाएंगी। टोल कंपनी ने बदरपुर फ्लाईओवर के सभी टोल बूथ पर इससे संबंधित नोटिस पहले ही चस्पा कर दिए थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


मासिक पास 10 से 50 रुपये होगा महंगा  
कार, जीप, वैन, बस, ट्रक एवं हल्के व्यवसायिक वाहनों के टोल प्लाजा की तरफ से मासिक पास जारी किए जाते हैं। इन मासिक पास में 27 रुपये अधिक चुकाने होंगे। लाइट कामर्शियल व्हीकल को मासिक पास के लिए 41 रुपये अधिक चुकाने होंगे। जबकि बस, ट्रक, एमवी और एचसीएम जैसे भारी वाहनों को 82 रुपये अधिक चुकाने होंगे।  


संशोधित टोल दरें 31 अगस्त की मध्यरात्रि से लागू होंगी। इस बार टोल दरों में कोई खास इजाफा नहीं हुआ है। सिंगल जर्नी करने वाले प्राइवेट वाहनों को राहत दी गई है।  
-अमित भाटिया, प्रबंधक टोल प्लाजा 

टोल दरों में संशोधन 

वाहन श्रेणी            पहले टोल            अब  
कार, जीप, वैन        25 (एकतरफा)        25 (एकतरफा) 
            37 (आनाजाना)        38 (आनाजाना) 
            737 (मासिक पास)        764 (मासिक पास) 
लाइट कॉमर्शियल व्हीकल    37 (एकतरफा)        38 (एकतरफा) 
            55(आनाजाना)        57 (आनाजाना) 
            1106 (मासिक पास)    1147 (मासिक पास) 
बस, ट्रक, एमएवी, एचसीएम    74 (एकतरफा)        76(एकतरफा)     
            112 (आनाजाना)        115 (आनाजाना)     
            2211 (मासिक पास)    2293 (मासिक पास) 


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed