{"_id":"59a813fa4f1c1be8278b4a57","slug":"badarpur-flyover-new-toll-rates-applicable-from-thursday-mid-night","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदरपुर फ्लाईओवर का सफर हुआ महंगा, नई टोल दरें लागू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदरपुर फ्लाईओवर का सफर हुआ महंगा, नई टोल दरें लागू
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Thu, 31 Aug 2017 07:19 PM IST
विज्ञापन
badarpur flyover
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद के बदरपुर फ्लाईओवर के रास्ते दिल्ली से फरीदाबाद के बीच सफर करने वाले वाहनों का सफर बढ़ी टोल दरों के साथ शुरू हो गया है। बृहस्पतिवार को नई टोल दरों को कंप्यूटर सिस्टम में फीड कर दिया गया है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार आधी रात से नई टोल दरों के साथ वाहनों का सफर शुरू हो गया है। इस फ्लाईओवर से रोजाना करीब 46 हजार वाहन गुजरते हैं। भारी वाहनों के एक तरफा सफर के लिए 2 रुपये एवं आना-जाना 4 रुपये महंगा हो गया।
विज्ञापन
वहीं कार, जीप, वैन को आने-जाने के लिए एक रुपया अधिक चुकाना पड़ा। हालांकि एनएचएआई की तरफ से टोल दर बढ़ाने के बारे में अवगत करा दिया गया था। मासिक पास के दाम में अधिक बढ़ोतरी होने से वाहन चालकों को अधिक निराशा हाथ लगी है।
विज्ञापन
रोजाना सफर करने वाले लोगों की जेब पर अतिरिक्त भार शुरू हो गया है। मासिक पास के दाम में 27 से 82 रुपये की बढ़ोतरी हो चुकी है। बृहस्पतिवार को नई टोल दर के आधार पर पास बनाए गए।
नई टोल दरें
वाहन श्रेणी एक तरफा आना-जाना मासिक
कार, जीप, वैन 25 38 764
लाइट कॉमर्शियल व्हीकल 38 57 1147
बस, ट्रक, एमएवी, एचसीएम 76 115 2293
सिस्टम में अपडेशन का काम पूरा हो गया है। रात 12 बजे से नई दरें लागू हो गई है। प्रत्येक बुथ पर नई टोल दरों की सूची को लगा दिया है। नई टोल दर के आधार पर मासिक पास बनाने का काम किया गया।
-विजय कौशिक, टोल प्रबंधक, बदरपुर टोल प्लाजा