{"_id":"7f105f524e4bb1148a21fc3a36571543","slug":"babu-singh-kushwaha-s-health-deteriorated-in-prison-dasna","type":"story","status":"publish","title_hn":"डासना जेल में बिगड़ी कुशवाहा की हालत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डासना जेल में बिगड़ी कुशवाहा की हालत
संजय शिशौदिया/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sat, 22 Feb 2014 12:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनआरएचएम घोटाले के आरोप में डासना जेल में बंद पूर्व कैबिनेट मंत्री बाबू सिंह कुशवाहा की हालत बिगड़ गई है। कुछ दूर चलने पर ही कुशवाहा के पैर जाम हो जाते हैं। इसके अलावा हाथों की पकड़ भी ढीली हो गई है।
शौच क्रिया में परेशानी के अलावा गर्दन में अकड़न और सीने में दर्द की भी शिकायत है। मेरठ मेडिकल कालेज के अस्थि रोग विशेषज्ञ ने कुशवाहा को चार सप्ताह बेड रेस्ट करने की सलाह दी है।
डासना जेल अधीक्षक डा. वीरेशराज शर्मा के अनुसार बंदी कुशवाहा ने शौच क्रिया में परेशानी होने के अलावा यह शिकायत की थी कि उसके पैरों का निचला हिस्सा कभी-कभी सुन्न हो जाता है।
विज्ञापन
जेल में ठहलने के दौरान ही पैर जाम होने और हाथों की पकड़ ढीली होने की भी उसने शिकायत की थी। कुशवाहा ने यह भी बताया था कि उसकी गर्दन और सीने में दर्द रहता है।
इसी के चलते 19 फरवरी को पूर्व कैबिनेट मंत्री की जांच मेरठ कालेज मेरठ में कराई गई। अस्पताल के अस्थि रोग विशेषज्ञ ने कुशवाहा को दवा के साथ-साथ 4 सप्ताह बेड रेस्ट की सलाह दी है। जेल अधीक्षक ने 19 मार्च तक कुशवाहा को पेशी से अवमुक्त करने की मांग एक सीबीआई विशेष कोर्ट से की है।
घोटाले के चार मामलों में पेश हुए रामशरण वर्मा
एनआरएचएम घोटाले में फंसे डाक्टर रामशरण वर्मा व अन्य आरोपी शुक्रवार को सीबीआई कोर्ट में पेश हुए। न्यायाधीश की नियुक्ति न होने से चारों ही मामलों की सुनवाई 12 मार्च तक के लिए टाल दी गई।